Daily Routione में शुरू करने जा रहे योगा, तो ये 5 टिप्स आएंगे आपके काम

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 13, 2023

Daily Routione में शुरू करने जा रहे योगा, तो ये 5 टिप्स आएंगे आपके काम

दुनिया भर के लोग आज के समय में योगा के महत्व को भलीभांति जान गए हैं। योगा न सिर्फ हमारे स्वस्थ शरीर बल्कि स्वस्थ दिमाग के लिए काफी फायदेमंद है। अगर आप अपनी डेली रूटीन में योगा को शामिल करने जा रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से योगा करना चाहिए। योगा हर उम्र के लोगों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं योगा करने के दौरान किन चीजों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 


सही समय और सही जगह का चुनाव

योगा करने के दौरान सबसे पहले नियम जिसे आपको ध्यान में रखना चाहिए। वह यह है कि योगा करने के लिए सही जगह और सही समय का चुनाव करना बेहद जरूरी है। टाइमिंग और जगह के बेस्ट होने से आपको योगा का काफी लाभ मिलेगा।


ऑनलाइन सोर्स

अगर आप भी योगा करने की शुरूआत करने जा रहे हैं तो इससे जुड़ी बारीकियां जानना काफी ज्यादा जरूरी होता है। इसके लिए आप किसी ऑनलाइन सोर्स की मदद ले सकते हैं। बता दें कि ऑनलाइन में वीडियो, टुटोरियल्स और एप्स की भरमार है। जहां से आप योगा के बेसिक चीजों को बारीकी से सीख सकते हैं। 


साधारण तरीके से करें शुरूआत

किसी भी चीज की शुरूआत साधारण तरीके से करनी चाहिए। जैसे उदाहरण के तौर पर अगर आप रनिंग शुरू करने जा रहे हैं तो पहले सिर्फ चलने की प्रैक्टिस डालें। इसी तरह योगा शुरू करने से पहले साधारण आसन से शुरूआत करनी चाहिए।


मोटिवेट 

दोस्त या फैमिली मेंबर के साथ योगा करने से आपको मोटिवेशन मिलता है। जिसके चलते आपको बेस्ट रिजल्ट मिलेगा। योगा करने के दौरान साथी का साथ आपके लिए इंस्पिरेशन देने का काम करेगा।


प्रैक्टिस है जरूरी

योगा करते समय ध्यान रखें कि यह एक तरह का अभ्यास है। हालांकि इसका परिणाम थोड़ा टाइम टेकिंग होगा है। इसलिए शुरूआत में योगा करने में ज्यादा एनर्जी लगाना गलत साबित हो सकता है। अगर आपको कुछ समय तक रिजल्ट नहीं मिलता है तो निराश न हों। क्योंकि अच्छा रिजल्ट पाने में थोड़ा सा समय लगता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Exercise and Yoga, importance of yoga, Yoga Asana benefits, Yoga for good posture, Yoga Tips in Hindi, Yoga Tips, योगा टिप्स, योगा टिप्स इन हिंदी

Related Posts