Yoga Tips: 40 की उम्र में हर महिला को करने चाहिए ये 3 योगासन, चुस्त-दुरुस्त बना रहेगा शरीर
- अनन्या मिश्रा
- Aug 11, 2025

योगासन का नियमित अभ्यास करने से महिलाओं को सेहत संबंधी कई लाभ हो सकते हैं। 40 की उम्र के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। जैसे हड्डियों का कमजोर होना, मांसपेशियों की ताकत घटना, मानसिक तनाव बढ़ना, मेटाबॉलिज्म धीमा होना और जोड़ों की समस्या आदि। ऐसे में कुछ असरदार योगासन रोजाना करने से न सिर्फ इन समस्याओं से बचा जा सकता है। वहीं इन आसन को करने से शरीर और मन चुस्त-दुरुस्त बना रहता है। ऐसे में आप भी तीन प्रभावी योगासन सिखाएं, जिससे उम्र बढ़ने पर बच्चों पर निर्भर न होना पड़े।
भुजंगासन
इस आसन का अभ्यास करने से पीठ की हड्डियां मजबूत होती हैं। इस आसन को करने से मेरुदंड लचीला बनता है। साथ ही स्लिप डिस्क जैसी समस्याओं से बचाव होता है। भुजंगासन का अभ्यास करने से फेफड़ों की क्षमता भी बढ़ाता है। साथ ही यह हार्मोन संतुलन करने में भी प्रभावी है। इस आसन को करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और हथेलियों को कंधे के नीचे रखें। सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी भाग को ऊपर उठाएं और नाभि तक शरीर को जमीन पर रखें। करीब 15 से 30 सेकेंड तक इस स्थिति में रुकने के बाद धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस लौटें।
वृक्षासन
इस आसन का अभ्यास करने से संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है। वृक्षासन का अभ्यास करने से संतुलन और एकाग्रता बढ़ती है और पैरों की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। साथ ही वृक्षासन का अभ्यास करने से शरीर में लचीलापन आता है। इस आसन के अभ्यास के लिए एक पैर पर खड़े होकर दूसरा पैर जांघ पर रखें और दोनों हाथ नमस्कार मुद्रा में जोडे़ं। इस आसन को करने से आपके घुटने मजबूत होते हैं और हड्डियों की कमजोरी से बचाव होता है।
सेतुबंधासन
इस आसन का नियमित अभ्यास करने से पीठ और कूल्हों की ताकत बढ़ती है। मांसपेशियों में लचीलापन आता है और मासिक धर्म संबंधी समस्याओं में राहत मिलती है। इस आसन का अभ्यास करने से हार्मोन ग्रंथियां उत्तेजित होती है और तनाव कम होता है। इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और घुटनों को मोड़ें। पैरों को हिप्स के पास रखते हुए धीरे-धीरे कूल्हे को ऊपर उठाएं और हाथों को जमीन पर टिकाकर अपने शरीर को सहारा दें।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।