Yoga Tips: इन तीन योगासन को करने से तेजी से बर्न होगा बैली फैट, आप भी रूटीन में करें शामिल

  • अनन्या मिश्रा
  • Sep 04, 2025

Yoga Tips: इन तीन योगासन को करने से तेजी से बर्न होगा बैली फैट, आप भी रूटीन में करें शामिल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में वजन बढ़ना एक आम समस्या बन गई है। वहीं जिम और डाइट फॉलो करने के बाद भी लोगों का वेट लॉस नहीं होता है। जिस कारण लोग निराश हो जाते हैं। लेकिन योग के जरिए आप अपने शरीर को फिट रखने के साथ मन को भी शांत रख सकते हैं। खास बात यह है कि योग हर किसी के लिए संभव है। वहीं इसमें किसी महंगे उपकरण की भी जरूरत नहीं होती है। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस को लेकर सीरियस हैं, तो आपको अपनी डेली रूटीन में सिर्फ तीन योगासन शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से इन तीन योग को करने से आप खुद में बदलाव महसूस कर पाएंगे।


सूर्य नमस्कार

सूर्य नमस्कार सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम है। सूर्य नमस्कार वेट लॉस का सबसे असरदार आसन है। सूर्य नमस्कार में 12 मुद्राएं शामिल होती है, जोकि आपके पूरे शरीर को टोन और स्ट्रेच करती है। रोजाना 10-12 राउंड इस आसन को करने से तेजी से कैलोरी बर्न होती है। इस आसन का अभ्यास करने से न सिर्फ वजन कम होता है, बल्कि शरीर में ऊर्जा और लचीलापन भी बढ़ता है।


त्रिकोणासन

त्रिकोणासन को चर्बी गलाने वाला आसन भी कहा जाता है। क्योंकि इस आसन को करने से पेट और कमर की चर्बी घटती है। जब इस आसन को किया जाता है तो शरीर के दोनों ओर स्ट्रेचिंग होती है। जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। त्रिकोणासन जांघों और हिप्स को टोन करता है और बैली फैट को भी कम करने में सहायता करता है। रोजाना 3-5 मिनट इस आसन का अभ्यास करने से शरीर का शेप बेहतर दिखने लगता है।


भुजंगासन

इस आसन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। यह आसन पेट के आसपास की चर्बी को कम करने के लिए बेस्ट होता है। भुजंगासन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है, कमर पतली दिखती है और पाचन में सुधार होता है। इस आसन को करने से छाती चौड़ी होती है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga Tips, Belly Fat, भुजंगासन, Belly Fat Burn, योग टिप्स, Yoga Tips For Belly Fat Burn, बैली फैट, Sun Salutation, Trikonasana, Bhujangasana

Related Posts