Yoga Tips: रोजाना सूर्य नमस्कार करने से मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन, कोसो दूर रहेंगी बीमारियां

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 07, 2023

Yoga Tips: रोजाना सूर्य नमस्कार करने से मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन, कोसो दूर रहेंगी बीमारियां

सूर्य नमस्कार का अर्थ सूर्य देवता को नमस्कार करना होता है। सूर्य नमस्कार से शरीर की कई गंभीर समस्याओं से निजात पाया जा सकता है। लेकिन यह तभी होगा जब आप इसको सही तरीके से करते हैं। अगर आप रोजाना अपने दिन की शुरूआत सूर्य नमस्कार के साथ करते हैं तो आपका शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो प्रतिदिन सिर्फ 5-10 मिनट के लिए सूर्य नमस्कार करने से आपको किसी अन्य योगासन को करने की जरूरत नहीं होगी। इस आसन को करने से सूर्य की सीधी किरणें आपके ऊपर पड़ती हैं। जिससे कई रोग दूर होते हैं। आइए जानते हैं सूर्य नमस्कार से होने वाले फायदों के बारे में...


ग्लोइंग स्किन

रोजाना सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन को बढ़ावा मिलता है। इससे आपकी स्किन और फेस का ग्लो वापस आता है। साथ ही इस आसन को करने से झुर्रियों और जल्दी बुढ़ापा भी नहीं आता है। अगर आप भी बढ़ती उम्र को छिपाना चाहती हैं तो नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करना चाहिए।


डाइजेस्टिव सिस्टम

इस आसन को रोजाना करने से डाइजेस्टिव सिस्टम सुचारू रूप से चलता है। इसके अलावा डाइजेस्टिव सिस्टम में ब्लड का फ्लो भी बढ़ता है और आंतों की कार्यप्रणाली भी बेहतर काम करती है। जब इस आसन में आप आगे की मुद्रा विशेष रूप से खींचकर पेट की जगह को अंदर से बढ़ाने में मदद करती है। इससे आपको कब्ज, गैस आदि से निजात मिलता है।


बेहतर मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य

अगर आपको भी मानसिक समस्याएं रहती हैं तो सूर्य नमस्कार से आप इन समस्याओं से राहत पा सकती हैं। न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक रूप से भी यह आसन आपको फायदा पहुंचाता है। इस आसन को करने से नर्वस और मेमोरी सिस्टम में सुधार होने के साथ चिंता और अवसाद से मुक्ति मिलती है। थायराइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए सूर्य नमस्कार काफी फायदेमंद होता है।


पीरियड्स के दर्द से राहत

पीरियड्स के बेहतर नियमन में भी सूर्य नमस्कार मदद करता है। यह आसन पेट की मसल्स को मजबूत बनाने के साथ ही पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद करता है। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठना होता है। इस आसान को आराम से किसी शांत जगह पर करना चाहिए।  


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Surya Namaskar, Morning yoga tips, Expert tips , Fitness tips, Easy Tips, yoga tips, yoga tips in hindi, योगा टिप्स, योगा टिप्स इन हिंदी, योगा, सूर्य नमस्कार,

Related Posts