Yoga Tips: रोजाना इन योगासनों के अभ्यास से पिघल जाएगी शरीर की जिद्दी चर्बी

  • अनन्या मिश्रा
  • May 18, 2024

Yoga Tips: रोजाना इन योगासनों के अभ्यास से पिघल जाएगी शरीर की जिद्दी चर्बी

शरीर की चर्बी यानी की मोटापा बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें से सबसे अहम कम शारीरिक गतिविधि, अनियमित आहार और अधिक जंक फूड या पोषण रहित खाने का सेवन करना है। ऐसे में जब आपका शरीर अतिरिक्त कैलोरीज़ का सामना करता है और उसका उपयोग नहीं करता है, तो यह एक्स्ट्रा कैलोरी को चर्बी के रूप में संचित कर लेता है। शरीर में एक्स्ट्रा चर्बी बढ़ने से कई तरह की बीमारियों और दिल के रोगों का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा उच्च रक्तचाप, मोटापा और मधुमेह जैसी तमाम समस्याएं हो सकती हैं।


शरीर की चर्बी को कम करने और वेट लॉस के लिए पौष्टिक आहार लेने के साथ शरीर को हाइड्रेट रखना चाहिए। इसके साथ ही फिजिकल एक्टिविटी जैसे व्यायाम और योग आदि को डेली रूटीन में जगह देनी चाहिए। योग हमारे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम करने में सहायक साबित होता है। आप कुछ योगासन जैसे- त्रिकोणासन, भुजंगासन, सूर्य नमस्कार, पादहस्तासन आदि शरीर के तंत्रिका के रूप में काम कर सकते हैं और शरीर की चर्बी को घटाने में सहायक होते हैं। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर के अतिरिक्त वसा को कम करने में कौन सा योग फायदेमंद होता है।


भुजंगासन

भुजंगासन पीठ और पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होता है। इस आसन को करने ब्लड का संचार बेहतर होता है। वहीं अगर किसी की कमर मोटी है और शरीर का बाकी हिस्सा पतला है, तो रोजाना भजंगासन करना चाहिए। इस आसन को करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं, फिर हथेलियों को कंधों के नीचे रखते हुए सांस लें। अब शरीर के अगले हिस्से को ऊपर की तरफ उठाएं। कुछ देर इसी पोजिशन में रहने के बाद सामान्य पोजिशन में वापस आ जाएं।


धनुरासन

अगर आप वेट तेजी से बढ़ रहा है, तो आप रोजाना धनुरासन कर सकते हैं। इस आसन को करने से बैली फैट कम होता है। साथ ही हाथ-पैर की चर्बी भी कम होती है। इस योगासन को करने के लिए पेट के बल लेटकर घुटनों को मोड़ें। फिर हाथों से पैरों को पकड़कर रखें। अब सांस लेने हुए सीने को ऊपर की तरफ उठाएं और पैरों को हाथों से खींचें। सांस की गति पर ध्यान केंद्रित करते हुए कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं।


त्रिकोणासन

त्रिकोणासन के अभ्यास से शरीर का रक्त प्रवाह बेहतर होता है और चेहरे पर ऊर्जा व निखार आती है। फुर्ती, मांसपेशियों में मजबूती और कमर की अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इस आसन के अभ्यास के लिए सीधे खड़े होकर पैरों के बीच कुछ दूरी बनाएं। अब कमर को बाईं और झुकाते हुए बाएं हाथ से बाएं पैर के पंजों को छुएं। फिर दाएं हाथ को बिल्कुल सीधा सिर से लगाकर रखें। कमर को दाईं ओर झुकाते हुए दाएं हाथ से पैरों के पंजों को छुते हुए इस क्रिया को दोनों ओर से दोहराएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga Tips, Yoga, Yoga Tips, Yoga Tips In Hindi, Trikonasana, योग टिप्स, योगासन, भुजंगासन, Dhanurasana, Bhujangasana, Benefits of yoga

Related Posts