Yoga For Better Sleep: इन योगासन को करने से दूर होगा तनाव और आएगी बेहतर नींद

  • अनन्या मिश्रा
  • May 25, 2023

Yoga For Better Sleep: इन योगासन को करने से दूर होगा तनाव और आएगी बेहतर नींद

आजकल की खराब लाइफस्टाइल का असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। वहीं अक्सर लोग देर रात तक जगते रहते हैं और सुबह देर तक सोते रहते हैं। वहीं तनाव के कारण लोग रात को बेहतर नींद नहीं भी नहीं ले पाते हैं। अगर आप भी ऐसी ही समस्या से परेशान हैं। आपको रात में नींद नहीं आती है। तो इसका उपाय योगा के पास है। क्योंकि योगा से तनाव कम होता है। साथ ही इसे आपके शरीर को भी आराम मिलता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको करने के बाद आप रात में बेहतर नींद ले पाएंगें। 


उत्तानासन

यह योगासन करने के लिए सबसे पहले आप घुटनों को थोड़ा अलग करके चटाई पर खड़े हो जाएं। इसके बाद गहरी सांस छोड़ते हुए घुटनों को नरम करते हुए आगे की ओर झुकें। अपने हाथों से पैरों के अंगूठे को छुएं। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान गहरी सांस लेना याद रखें। जब आप अपने सिर को पैरों की ओर झुकाएंगे तो पीठ की मांसपेशियों और हैमस्ट्रिंग में खिंचाव महसूस होता है। फिर धीरे-धीरे इस मुद्रा को छोड़ते हुए श्वांस लेते हुए ऊपर उठें। बता दें कि इस योगासन से आपकी मांसपेशियां मजबूत होने के साथ ही शरीर में रक्त प्रवाह नियंत्रित होता है। 


बालासन

इस योगासन में सूर्य की ओर मुंह करके चटाई पर बैठ जाएं। इसके बाद पैरों को मोड़कर वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं। फिर सांस लेते हुए अपने हाथों को ऊपर की तरफ ले जाएं। वहीं श्वांस को छोड़ते समय आगे जमीन की ओर झुकें। तब तक झुकें जब तक आपकी हथेलियां जमीन को न छू लें। इसके बाद अपने सिर को भी जमीन से टिका दें। इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को कुछ समय वैसी ही स्थिति में रखते हुए सांस लें और छोड़ें। बता दें कि इस मुद्रा में आप 1 से 3 मिनट तक रह सकती हैं।


शवासन

शवासन करने के लिए मैट पर पीठ के बल आराम से लेट जाएं। इसके बाद अपनी आंखों को बंद करते हुए दोनों पैरों को अलग-अलग कर लें। इस दौरान शरीर को पूरी तरह से रिलैक्स रखें। अपने पैरों के दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके होने चाहिए। साथ ही हाथ को शरीर से थोड़ा दूर रखें। हथेलियों को खुला रखते हुए शरीर के हर हिस्से पर ध्यान देते हुए सांस लेने की गति को धीमा रखें। वहीं अगर मेडिटेशन करने के दौरान आलस व नींद आए तो सांस तेज लेने लगें। इस दौरान शरीर और सांस पर अपना पूरा फोकस रखे। 10 से 12 मिनट तक यह प्रक्रिया करें जब आपका शरीर पूरी तरह से रिलैक्स हो जाएं तो धीरे धीरे सुखासन की अवस्था में बैठते हुए अपनी आखें खोल लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Yoga, Yoga For Better Sleep, Yoga Tips, Yoga Tips In Hindi, Yoga Benefit, Yoga Anger and stress, योगा, योगासन, बालासन, उत्तानासन, योगा के फायदे, Breathing Exercise,

Related Posts