अपनी सेक्स लाइफ एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं तो नियमित करें ये आसान, सेक्स पावर बढ़ाने में हैं बहुत कारगर

  • Healthy Nuskhe
  • Aug 19, 2020

अपनी सेक्स लाइफ एंजॉय नहीं कर पा रहे हैं तो नियमित करें ये आसान, सेक्स पावर बढ़ाने में हैं बहुत कारगर

योग हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। योग करने से तन और मन दोनों तंदरुस्त रहते है। अपने शादीशुदा जीवन का आनंद  लेने के लिए भी आपको शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना ज़रूरी है। आप अपनी सेक्स लाइफ भी तभी एंजॉय कर पाएंगे जब अब शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होंगे। कई बार खराब जीवनशैली या फिर किसी बीमारी की वजह से हमारी सेक्स लाइफ में भी बाधा आती है। यदि आप सेक्स संबंधी समस्याओं से परेशान हैं तो योग करने से आप अपनी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। सेक्स संबंधी समस्याएं जैसे शारीरिक कमजोरी, सेक्स में रूचि कम होना, शीघ्रपतन, इरेक्टाइल डिसफंक्शन, ऑर्गेजम आदि में योग करना बहुत फायदेमंद होता है। ऐसे बहुत से योगासन हैं जिनके अभ्यास से इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं और अपनी सेक्स लाइफ बेहतर बना सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको सेक्स पावर बढ़ाने वाले कुछ योग बताने जा रहे हैं - 


पद्मासन  

पद्मासन का नियमित अभ्यास करने से सेक्स पावर बढ़ती है। यह आसन करने से मांसपेशियों, पेट, मूत्राशय और घुटनों में खिंचाव उत्पन्न होता है जिससे इनमें मजबूती आती है। पद्मासन करने से शरीर में उत्तेजना का संचार होता है और ऑर्गेज्म (चरमसुख) की अवधि भी बढ़ती है। 


हलासन 

हलासन को नियमित रूप से करने से सेक्स पावर बढ़ाने में फायदा होता है। यह आसान करने से यौन ग्रंथियाँ मजबूत होती हैं और यौन ऊर्जा बढ़ती है। इस आसान को करने से पुरुषों और स्त्रियों दोनों में यौन ग्रंथियां सक्रिय रूप से काम करती है जिससे वे चरमसुख का आनंद ले पाते हैं। जिन लोगों में यौन ऊर्जा की कमी रहती है उनके लिए हलासन बहुत फायदेमंद है। 


सर्वांगासन 

सर्वांगासन एक अद्भुत आसान है। यह आसान ना केवल यौन शक्ति बढ़ाता है बल्कि शरीर की कई अन्य समस्याओं को भी दूर करता है। सर्वांगासन करने से कंधे और गर्दन मजबूत बनते हैं। इसके अलावा यह आसान नपुंसकता, निराशा, यौन शक्ति और यौन अंगों के विभिन्न दोषों को भी दूर करता है। इस आसान को करने से यौन रूचि भी बढ़ती है। 


धनुरासन 

धनुरासन सेक्स पॉवर बढ़ाने के लिए उत्तम आसान है। जो लोग सेक्स करते समय जल्दी ऑर्गेजम पा लेते हैं, उनके लिए यह आसान अच्छा है। इसके अलावा जिन पुरुषों को शीघ्रपतन की समस्या होती है उनके लिए भी यह आसान करना फायदेमंद रहता है। यह आसान सेक्स डिजायर (कामेच्छा) और सेक्स ड्यूरेशन  (संभोग क्रिया की अवधि) बढ़ाने में मदद करता है। यह आसन नियमित रूप से करने से पुरुष और स्त्री दोनों की ही सेक्स पावर बढ़ाने में फायदेमंद है। इस आसान को आप रोज कर सकते हैं। 


भद्रासन 

सेक्स पावर बढ़ाने के लिए भद्रासन करने से बहुत लाभ होता है। इस आसान को नियमित रूप से करने से सेक्स के दौरान धैर्य और एकाग्रता बढ़ती है। जिन लोगों को सेक्स के दौरान आसानी से ऑर्गेजम नहीं होता उनके लिए भी यह आसान बहुत फायदेमंद है। इसके अलावा यह आसान करने से शीघ्रपतन की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।  


उष्ट्रासन

उष्ट्रासन का नियमित अभ्यास करने से सेक्स पावर बढ़ाने में लाभ होता है। यह आसन करने करने से यौन अंगों में रक्त का संचार अच्छी तरह से हो पाता है। इस आसान का अभयास करने से शरीर में उत्तेजना का संचार होता है जिससे यौन सुख की प्राप्ति होती है। यह आसान करने से पुरूषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health and fitness tips, best yoga poses for sex power, which yoga increases sex power, how to increase sex power, tips for increasing sex power, सेक्स पावर बढ़ाने के लिए योग, सेक्स पावर कैसे बढ़ाएं, tips for boosting sex power in hindi

Related Posts