पीरियड्स पेन को कम करने के लिए करें ये 3 योगासन, दर्द से जल्द मिलेगी राहत

  • प्रिया मिश्रा
  • Dec 18, 2021

पीरियड्स पेन को कम करने के लिए करें ये 3 योगासन, दर्द से जल्द मिलेगी राहत

कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं लेकिन इनसे शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। नियमित योग करने से पीरियड्स पेन को कम करने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही योगासन बताएंगे। इनके नियमित अभ्यास से पेल्विक फ्लोर को आराम मिलता है और पीरियड्स में पेन कम होता है -


भद्रासन

इस आसान को करने के लिए सबसे पहले जमीन को बैठ जाएं और अपने दोनों पंजों को एक साथ मिलाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों से दोनों पैरों को पकड़ लें। ध्यान दें कि आपके घुटने जमीन पर टच होने चाहिए। अब अपनी उंगलियों को आपस में जोड़ें और अपने हाथों को अपनी पिंडलियों पर रखें। अब अपने घुटनों को ऊपर नीचे करें।


बालासन

इस आसान को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर घुटनों के बल बैठ जाएं। ध्यान रखें कि आपके घुटने आपस में सटे हुए और पैर नितम्बों के ऊपर टिके हुए हों। अब शरीर को आगे की ओर झुकाते हुए, धीरे-धीरे सिर ज़मीन से लगाएं। अब दोनों हाथों को सिर से लगाते हुए आगे की ओर सीधा रखें और हथेलियों को ज़मीन से लगाएं। इस अवस्था में कम से कम 30 सेकेंड तक रहें। इस आसान को 4-5 बार दोहराएँ।


पश्चिमोत्तानासन

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले ज़मीन पर सीधा बैठ जाएं और दोनों पैरों को फैलाकर एक-दूसरे से सटाकर रखें। अब दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान आपकी कमर बिल्कुल सीधी रहनी चाहिए। अब झुककर दोनों हाथों से अपने पैरों के दोनों अंगूठे पकड़ें। ध्यान रखें कि इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए और पैर भी जमीन से सटे हुए होने चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
health tips, fitness tips, yoga for periods pain, how to get relief from period pain, period pain kam karne ke yoga, हेल्थ टिप्स, फिटनेस टिप्स, पीरियड्स पेन कम करने की टिप्स, पीरियड्स पेन कम करने के लिए योग

Related Posts