Female Masterbation Facts: फीमेल मास्टरबेशन के ये मिथ्स और फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 06, 2023

Female Masterbation Facts: फीमेल मास्टरबेशन के ये मिथ्स और फैक्ट्स नहीं जानते होंगे आप, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

अगर महिलाओं की सेहत की बात करें तो वह कई चीजों को नजरअंदाज कर देती हैं। वहीं कुछ चीजों को लेकर शर्म महसूस करने के कारण उस विषय पर खुलकर बात नहीं की जाती है। उन्हीं में से एक फीमेल मास्टरबेशन है। महिलाओं की सिर्फ जरूरतों को ही नहीं बल्कि इसे तो सिरे से नकार दिया जाता है। लेकिन क्या फीमेल मास्टरबेशन के बारे में कुछ बेसिक जानकारियां मालूम हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, महिलाओं के लिए मास्टरबेशन करना अच्छा होता है।


हालांकि महिलाएं अपने इस सुख पर अधिक ध्यान नहीं देती हैं। वहीं संबंध बनाने के दौरान उन्हें यह सुख प्राप्त नहीं होता है। एक स्टडी में बताया गया है कि अलग-अलग उम्र की में महिलाओं को मास्टरबेशन की जरूरत होती है और उम्र के साथ यह जरूरत बदलने लगती है। साल 2019 में आई एक रिपोर्ट भी इसी तरह के दावे को बताती है। जिसमें महिलाओं के स्वास्थ्य को यह बेहतर बनाने का काम करता है।  


फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े मिथक

फीमेल मास्टरबेशन से जुड़े कुछ मिथक और फैक्ट्स ऐसे हैं, जिनसे ज्यादातर महिलाएं अंजान रहती हैं। आइए जानते हैं इन मिथक और फैक्ट्स के बारे में...


महिलाएं नहीं करती मास्टरबेशन

कुछ लोगों का ऐसा सोचना होता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं। क्योंकि उन्हें इसकी जरूरत नहीं होती है। लेकिन आपको बता दें कि यह सबसे बड़ा मिथक है। महिलाएं भी पुरुषों के जितना ही इसे करती हैं। हालांकि इसका तरीका अलग होता है।


मास्टरबेशन करने वाली महिलाओं का कैरेक्टर

आपको जानकर हैरानी होगी कि कुछ लोगों का मानना होता है कि जो महिलाएं मास्टरबेशन करती हैं, उनका कैरेक्टर अच्छा नहीं होता है। बता दें कि भले ही महिलाओं के शरीर की संरचना अलग हो, लेकिन उनके लिए भी यह जरूरी होता है। ऐसे में एक बार आपको फीमेल मास्टरबेशन के फायदों के बारे में जरूर जानना चाहिए। 


कूल दिखने के लिए

अगर आपका सोचना है कि महिलाएं ऐसा कूल दिखने के लिए करती हैं, तो आप गलत हो सकते हैं। यह महिला के शरीर की आवश्यकता भी हो सकती हैं। या फिर इसे महिलाओं की पर्सनल च्वॉइस भी कहा जा सकता है। लेकिन महिलाएं कूल दिखने के लिए ऐसा करती हैं तो यह सोचना बिलकुल गलत होगा।


वेजाइनल मास्टरबेशन 

न सिर्फ पुरुषों का बल्कि महिलाओं का भी ऐसा मानना है। लेकिन यह सच नहीं है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, अपने शरीर को कहीं भी टच किया जा सकता है और यह महिला की च्वॉइस पर डिपेंड करता है। 


फीमेल मास्टरबेशन के फैक्ट्स

फीमेल मास्टरबेशन पूरी तरह से हेल्दी होता है, जब तक आप किसी अन्य चीज के इस्तेमाल से बचती हैं।

इससे मानसिक तनाव दूर होता है।

अपने शरीर के बारे में जानकारी लेने का मास्टरबेशन सही तरीका होता है।

बहुत ज्यादा या फिर इसके एडिक्शन के मामले कम पाए जाते हैं। 

यह महिलाओं की निजी जिंदगी को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Masterbation Facts, Female Masterbation, Masterbation, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Facts Of Female Masturbation, Female condom, Health Benefits, Women health, Vaginal changes, Female Masterbation Myths and facts

Related Posts