अचानक बढ़ गया है ब्रेस्ट साइज? जानिए क्या हो सकता है कारण

कई बार महिलाओं को महसूस होता है कि अचानक उनके ब्रेस्ट हैवी हो गए हैं. लेकिन अक्सर महिलाऐं इसे मामूली समझ कर नज़रअंदाज़ कर देती हैं. लेकिन अगर आपके ब्रेस्ट साइज में अचानक से बदलाव आ गया है तो आपको इसके पीछे का कारण जानना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ब्रेस्ट साइज के बदलाव के पीछे कई कारण हो सकते हैं। बढ़ती उम्र, मोटापा, गलत खानपान जैसे कारणों से ब्रेस्ट साइज बढ़ सकता है। इसके अलावा पीरियड्स या प्रेगनेंसी के दौरान भी ब्रेस्ट के साइज में बदलाव हो सकता है। आइए जानते हैं कि अचानक से ब्रेस्ट के साइज में परिवर्तन होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं -
अगर आप गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन करती हैं तो इससे भी आपकी ब्रेस्ट का साइज अचानक से बढ़ सकता है। गर्भनिरोधक गोलियों के सेवन से हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिसका असर हमारे ब्रेस्ट साइज पर भी होता है। आमतौर पर गर्भनिरोधक गोलियां खाने से शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल बढ़ जाता है जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ता है।
कई बार गलत खानपान और स्वस्थ जीवन शैली के कारण जब हमारा वजन बढ़ने लगता है तो इससे हमारी ब्रेस्ट का साइज भी बढ़ जाता है। हालांकि, वजन बढ़ने से ब्रेस्ट कैंसर का जोखिम अधिक रहता है इसलिए डॉक्टर्स वजन को नियंत्रित करने की सलाह देते हैं।
कई महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने से पहले ब्रेस्ट हैवी लगने लगती है और छूने पर दर्द भी होता है। दरअसल पीरियड्स के दौरान शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन कस्टर्ड काफी अधिक बढ़ जाता है जो ब्रेस्ट की साइज को प्रभावित करता है।
प्रेगनेंसी के दौरान ब्रेस्ट का साइज बढ़ना आम बात है। दरअसल प्रेगनेंसी के दौरान हमारे शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं जिससे ब्रेस्ट का साइज बढ़ जाता है। इसके अलावा प्रेगनेंसी में ब्रेस्ट के टिश्यू में ज्यादा मात्रा में ब्लड पंप होता है जिसके कारण ब्रेस्ट के साइज में परिवर्तन आता है।
सिर्फ प्रेगनेंसी के दौरान ही नहीं डिलीवरी के बाद भी ब्रेस्ट का साइज बढ़ा हुआ रहता है। इसका कारण यह है कि जब आप बच्चे को एक बार फीड कराती हैं तो इससे दूध तेजी से बहने लगता है और ब्रेस्ट टिश्यू पर आ जाता है। इससे ब्रेस्ट के साइज में परिवर्तन आता है। हालांकि, जब आप कुछ दिनों तक बच्चे को नियमित रूप से फीड करवाने लगती हैं तो ब्रेस्ट साइज सामान्य होने लगता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।