रेगुलर सेक्स के बाद भी नहीं हो पा रही हैं प्रेगनेंट तो अपनाएँ ये तरीके, जल्दी मिलेगी खुशखबरी

  • Healthy Nuskhe
  • Aug 13, 2020

 रेगुलर सेक्स के बाद भी नहीं हो पा रही हैं प्रेगनेंट तो अपनाएँ ये तरीके, जल्दी मिलेगी खुशखबरी

शादी के बाद माँ बनना हर महिला का सपना होता है। कुछ महिलाएं किसी परेशानी के बहुत जल्दी कंसीव कर लेती हैं, लेकिन कई  महिलाएं बहुत कोशिशों के बाद भी कंसीव नहीं कर पाती हैं। उन्हें लगने लगता है कि उनका माँ बनने का सपना शायद अधूरा ही रह जाएगा। लेकिन यदि आप बहुत कोशिशों के बाद भी प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं तो निराश होने की ज़रुरत नहीं हैं। अपनी सेहत और खान-पान पर थोड़ा-सा ध्यान देकर आप आसानी से कंसीव कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे के कि अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इन टिप्स को फॉलो करके आप जल्दी प्रेगनेंट हो सकती हैं - 


अपनी पीरियड्स साइकिल रेगुलर करें 

अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो इसका एक कारण यह भी हो सकता है कि आपके पीरियड्स रेगुलर यानि नियमित नहीं हैं। अपनी पीरियड्स साइकिल पर ध्यान दें और अगर आपके पीरियड्स अनियमित हैं तो अपना चेकअप करवाएं। आजकल पॉली सिस्टिक ओवेरियन सिंड्रोम (पीसीओएस) की समस्या बहुत ज़्यादा बढ़ गई है जिससे प्रेगनेंट होने में दिक्कत होती है। अगर आपको भी यह समस्या है तो डॉक्टर की सलाह लें। 


​ऑव्यूलेशन के दिनों में करें सेक्स 

अगर आप बहुत कोशिशों के बाद भी प्रेगनेंट नहीं हो पा रही हैं तो हो सकता है कि आप अपने फर्टाइल दिनों में सेक्स नहीं करती हैं। ऑव्यूलेशन के दिनों में प्रेगनेंट होने के चांस सबसे ज़्यादा होते हैं। जब फीमेल एग फैलोपियन ट्यूब से रिलीज़ होता है तब उसका जीवनकाल 12-24 घंटा का होता है। अगर इस समय इंटरकोर्स किया जाए तो फर्टीलिज़ेशन का चांस ज़्यादा होता है जिससे  प्रेगनेंट हो सकती है। इसलिए यह बेहद ज़रूरी है कि आपको अपनी पीरियड साइकल बारे में जानकारी हो जिससे आप जान सकें कि आप किन दिनों में ऑव्यूलेट करेंगी। आजकल बाजार में ऑव्यूलेशन किट भी मिलती है जिससे आप कैलकुलेट कर सकती हैं कि आप किन दिनों में ऑव्यूलेट करेंगी।  


वजन कम करें 

आपका बढ़ा हुआ वजन आपकी यह आपकी प्रेगनेंसी में बाधा बन सकता है। रिसर्च के मुताबिक जिन महिलाओं का वजन अधिक होता है या जिनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 35 से ज़्यादा होता है उन्हें प्रेगनेंट होने में दोगुना समय लगता है। शरीर में चर्बी की मात्रा ज़्यादा होने से बॉडी में एस्ट्रोजन ज़्यादा  मात्रा में बनता है जिससे ओव्यूलेशन में मुश्किल होती है। अगर आप कंसीव नहीं कर पा रही हैं तो अपना कुछ किलो वजन घटाएं। 


खान-पान का ध्यान रखें 

प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो अपने खान-पान का खास ख्याल रखें। अपनी डाइट में हरी सब्ज़ियाँ, फल, दालें, दूध और प्रोटीन युक्त चीज़ें आदि शामिल करें। इसके अलावा कैफीन जैसे चाय-कॉफी आदि का सेवन कम करें, इससे फर्टिलिटी पर असर होता है। 


हेवी एक्सरसाइज ना करें 

स्वस्थ रहने के लिए रोज़ाना एक्सरसाइज करना बहुत फायदेमंद होता है लेकिन अगर आप प्रेगनेंट होना चाह रही हैं तो ज़ोरदार व्यायाम न करें। आप हल्की-फुलकी एक्सरसाइज, वॉक या योगा कर सकती हैं।  


​बर्थ कंट्रोल पिल्स ना लें 

कुछ महिलाएं शादी के बाद थोड़े समय तक बच्चा नहीं चाहती हैं जिसके लिए वे बर्थ कंट्रोल पिल्स (गर्भनिरोधक दवा) का सेवन करती हैं। लेकिन अगर अब प्रेगनेंसी प्लान कर रही हैं तो बर्थ कंट्रोल पिल्स का सेवन पूरी तरह बंद कर दें।   


मॉर्निंग सेक्स है बेस्ट 

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंसीव करने के लिए मॉर्निंग सेक्स करना अच्छा होता है। पुरूषों का स्पर्म काउंट सुबह के समय सबसे ज़्यादा होता है इसलिए मॉर्निंग में सेक्स करने से प्रेगनेंसी के चांसेज़ बढ़ जाते हैं।  


इंटरकोर्स के बाद पीठ के बल लेटना

एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिला को इंटरकोर्स के बाद 10-15 मिनट पीठ के बल लेटे रहना चाहिए। सेक्स के बाद पीठ के बल लेटने से सर्विक्स में स्पर्म की मूवमेंट आसान हो जाती जिससे फर्टिलाइजेशन हो सकता है। 


सेक्स के तुरंत बाद टॉयलेट इस्तेमाल ना करें 

​डॉक्टर्स का मानना है कि सेक्स करने के बाद तुरंत टॉयलेट इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। इंटरकोर्स के बाद स्पर्म को फीमेल एग तक पहुँचने में थोड़ा समय लगता है इसलिए सेक्स करने के कुछ देर बाद ही टॉयलेट इस्तेमाल करें। 


सिगरेट और शराब का सेवन ना करें 

अगर आप स्मोकिंग और ड्रिंकिंग करती हैं तो इससे आपकी फर्टिलिटी (प्रजनन क्षमता) पर बुरा असर पड़ सकता है।अगर आप बेबी प्लान कर रही हैं तो सिगरेट और शराब का सेवन पूरी तरह से बंद कर दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
woman health, woman health tips, tips to get pregnant, how to get pregnant, how to conceive a baby, pregnancy tips in hindi, pregnant hone ke upaay, how to get pregnant faster

Related Posts