Irregular Periods: पीरियड्स में अनियमितता के लिए ये 6 कारण होते हैं जिम्मेदार, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

  • अनन्या मिश्रा
  • Jan 11, 2024

Irregular Periods: पीरियड्स में अनियमितता के लिए ये 6 कारण होते हैं जिम्मेदार, जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स

आज के समय में हर तीसरी महिला को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। यानी की उन महिलाओं को हर महीने पीरियड्स नहीं आते हैं। आपको बता दें कि 22 से 38 दिनों की  मेंस्ट्रुअल साइकिल होती है। इस समय अवधि के बीच अगर किसी महिला को पीरियड्स आते हैं, तो इसे सामान्य माना जाता है। लेकिन वर्तमान समय में कई महिलाओं को कभी भी एक निश्चित समय में पीरियड्स नहीं होते हैं। तो वहीं कुछ महिलाओं को 2-3 महीने तक मासिक धर्म नहीं होता है। 


यह किसी एक महिला की समस्या नहीं है। लेकिन कई महिलाओं में यह समस्या आम होती जा रही है। लेकिन क्या आपने कभी जानने का प्रयास किया है कि महिलाओं में अनियमित पीरियड्स इतना आम क्यों होते जा रहे है। आपको बता दें कि पीरियड्स के अनियमित होने के पीछे 6 मुख्य वजह बताई जाती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन कारणों के चलते पीरियड्स समय से नहीं आते हैं।


पीरियड्स की अनियमितता के कारण

नाइट शिफ्ट या देर रात तक काम करना।

पीरियड्स के दौरान ज्यादा परिश्रम

लंबे समय से दर्द, पीड़ा और तनाव में होना।

बार-बार या जोरदार संभोग

कुरकुरे और क्रिस्पी स्नैक्स का सेवन करना।

मासिक धर्म के दौरान लंबी यात्राएं करना।


हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए। इस दौरान शरीर को आराम देना चाहिए और अधिक परिश्रम करने से बचना चाहिए। भले ही मासिक धर्म के दौरान होने वाले नुकसानों के बारे में नहीं पता चलता है, लेकिन जब आप इन दिनों अधिक मेहनत करती हैं, तो कई वर्षों के बाद आपको इसका प्रभाव देखने को मिलता है। बता दें कि इस दौरान नीचे बताई गई समस्याएं हो सकती हैं।


असामान्य ब्लीडिंग

अधिक ब्लीडिंग होना

हार्मोन असंतुलन

पीएमएस / पीएमडीडी (गंभीर मूड स्विंग्स)


जब कोई चीज आपके मन, मतिष्क या फिर भौतिक शरीर पर तनाव देती है, तो गर्भाशय और उसके हार्मोन को को प्रभावित करता है, जैसे- एचपीओ अक्ष के जरिए से (हाइपोथैलेमस - पिट्यूटरी - डिम्बग्रंथि अक्ष या प्राण - अपान वात)


आपको बता दें कि एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन जैसे प्रजनन हार्मोन आदि स्टेरॉयड हार्मोन फैट मोलेक्यूल से बने हार्मोन होते हैं। ऐसे में पीरियड्स के दौरान अधिक मेहनत करने से इन हार्मोन्स का उत्पादन खराब हो जाता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान अपने शरीर को आराम देने के साथ ही संभोग करने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Irregular Periods, Women health, पीरियड्स अनियमितता, वूमेन हेल्थ, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, वूमेन हेल्थ टिप्स, Irregular Periods Becoming More Common

Related Posts