Women Health Care: ये 5 टेस्ट हैं 40+ महिलाओं के लिए 'लाइफ सेवर', अपनी Health Checkup लिस्ट में करें शामिल
- अनन्या मिश्रा
- Feb 03, 2026

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान रखना लगभग भूल जाती हैं। महिलाएं घर, ऑफिस और बच्चों के चक्कर में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। ऐसे में उनको कई बीमारियां घेर लेती हैं, जिसका पता उनको तब चलता है, जब यह बीमारियां काफी बढ़ चुकी होती हैं। एक रिसर्च के मुताबिक 25% महिलाएं किसी न किसी तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं।
ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हो जाता है कि महिलाओं को समय रहते कुछ मेडिकल टेस्ट जरूर करवा लेने चाहिए। जिससे समय रहते बीमारियों का पता चल जाता है और इससे इलाज में भी आसानी होती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे जरूरी मेडिकल टेस्ट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे हर महिला को समय-समय पर 40 साल के बाद कराते रहना चाहिए।
कंप्लीट बॉडी चेकअप
हर साल 40 साल से ज्यादा की महिलाओं को कंप्लीट बॉडी चेकअप कराना चाहिए। इस चेकअप में लिपिड प्रोफाइल, ब्लड प्रेशर चेकअप, बॉडी मास इंडेक्स, हीमोग्लोबिन और कई तरह की जांच आती है।
बोन डेंसिटी टेस्ट
अक्सर 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लग जाती हैं। ऐसे में बोन डेंसिटी टेस्ट आपको ऑस्टियोपोरोसिस या फिर हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में मदद करता है।
पैप स्मीयर टेस्ट
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा अधिक होता है। ऐसे में हर 40 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को पैप स्मीयर टेस्ट जरूर करवाना चाहिए। इस टेस्ट से आप सर्वाइकल कैंसर का जल्द पता लगा सकते हैं, जिससे इलाज में आसानी होती है।
कंप्लीट ब्लड काउंट
हर महिला को 40 की उम्र के बाद कंप्लीट ब्लड काउंट टेस्ट जरूर कराना चाहिए। यह टेस्ट शरीर में खून की कमी, इंफेक्शन और अन्य कुछ खून से जुड़ी बीमारियों का पता लगाने में मदद करता है।
थायराइड फंक्शन टेस्ट
महिलाओं में 40 की उम्र के बाद थायराइड की समस्या होना कॉमन है। ऐसे में हर महिला को 40 साल की उम्र के बाद थायराइड का टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। जिससे कि बाद में ज्यादा परेशानी न हो।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।