Leucorrhoea Remedies: Vaginal Health का रखें ध्यान, इन 2 देसी नुस्खों से Leucorrhoea की समस्या को कहें Bye-Bye

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 05, 2026

Leucorrhoea Remedies: Vaginal Health का रखें ध्यान, इन 2 देसी नुस्खों से Leucorrhoea की समस्या को कहें Bye-Bye

महिलाओं के लिए वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना जरूरी होता है। यह एक सेल्फ क्लीनिंग ऑर्गन है और यह खुद को साफ करता है। बता दें कि वजाइना से होने वाले नेचुरल डिस्चार्ज की सहायता से यह अंदर से खुद को साफ कर सकती हैं। लेकिन इसके बाहरी हिस्से वल्वा को साफ करना भी जरूरी होता है। वजाइना से हल्का-फुल्का डिस्चार्ज होना नॉर्मल माना जाता है। लेकिन अगर वजाइना से चिपचिपा, गाढ़ा और बदबूदार डिस्चार्ज आता है, तो यह सही नहीं होता है।


अक्सर महिलाओं को वजाइनल डिस्चार्ज, सफेद पानी या ल्यूकोरिया की समस्या परेशान करती हैं। वहीं इसके कारण कई बार तेज कमर दर्द भी महसूस हो सकता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए आप देसी नुस्खों की मदद ले सकती हैं।


आंवला खाएं

बता दें कि वजाइनल हेल्थ के लिए आंवला काफी फायदेमंद होता है। आप चाहें तो इसको ताजा खा सकती हैं, या इसका जूस या चूरन ले सकती हैं। आंवला रिप्रोडक्टिव टिश्यूज को मजबूती देने के साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है।


आंवला में विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद मिलती है।


आप चाहें तो आंवला के चूर्ण को शहद या गुड़ के साथ खा सकती हैं। वहीं स्किन और हेल्थ के लिए भी आंवला फायदेमंद होता है और यह महिलाओं की इंटिमेट हेल्थ के लिए भी लाभकारी है।


हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको डिस्जार्ज के साथ दर्द और तेज जलन महसूस होती है। तो यह वजाइनल इंफेक्शन का भी संकेत हो सकता है।


त्रिफला का पानी

हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो त्रिफला के पानी से वजाइनल एरिया वॉश करने से भी आपको इंफेक्शन और वजाइनल इचिंग से राहत मिल सकती है। त्रिफला चूर्ण को पानी में उबाल लें और हल्के गुनगुने पानी से वजाइनल एरिया को वॉश करना चाहिए।


यह जड़ी-बूटियों का मिश्रण होता है, इसकी मदद से इंटिमेट एरिया के इंफेक्शन दूर होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है। इसस सहायता से वजाइना की सूजन दूर होती है।


अगर आप दिन में 1 से 2 बार वजाइनल एरिया को अच्छे से वॉश करती हैं, तो आपको कुछ सप्ताह में ही अंतर महसूस हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Leucorrhoea Remedies, Leucorrhoea, health tips, वजाइनल डिस्चार्ज, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Vaginal Health, White Discharge, White discharge remedy

Related Posts