Toilet Hygiene: UTI का बढ़ता खतरा: महिलाएं इन 5 Toilet Hygiene Tips को अपनाकर रहें Safe और Healthy

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 28, 2026

Toilet Hygiene: UTI का बढ़ता खतरा: महिलाएं इन 5 Toilet Hygiene Tips को अपनाकर रहें Safe और Healthy

रोजमर्रा की भागदौड़ और जिम्मेदारियों के कारण कई बार महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती हैं। जिसका सीधा असर उनकी सेहत पर देखने को मिलता है। महिलाओं की सेहत से जुड़ा एक बेहद अहम लेकिन अक्सर नजरअंदाज करने वाला विषय टॉयलेट हाइजीन है। टॉयलेट में गंदगी रखने या फिर लापरवाही बरतने से कई तरह के संक्रमणों को पैदा कर सकता है।

 

ऐसे में आपको यह समझने की जरूरत है कि किस तरह से आपकी छोटी सी लापरवाही Urinary Tract Infection और स्किन से जड़ी समस्याओं को पैदा कर सकती है। खासकर पीरियड्स के दौरान पब्लिक टॉयलेट के इस्तेमाल में हाइजीन का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है।


सही टॉयलेट हाइजीन न सिर्फ संक्रमण से बचाती है, बल्कि महिलाओं को लंबे समय तक सुरक्षित और स्वस्थ भी रखती है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि टॉयलेट हाइजीन क्या है और इसको कैसे बनाएं रखें और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।


क्यों जरूरी है टॉयलेट हाइजीन

टॉयलेट हाइजीन सिर्फ साफ-सफाई की आदत नहीं बल्कि महिलाओं की सेहत से जुड़ा हिस्सा है। क्योंकि थोड़ी सी लापरवाही गंभीर संक्रमण और लंबे समय की सेहत संबंधी समस्याओं की वजह बन सकती है। ऐसे में अगर आप रोजाना हाइजीन अपनाती हैं, तो न सिर्फ बीमारियों से बच सकते हैं, बल्कि शरीर भी आरामदायक और स्वस्थ महसूस करता है। इसलिए टॉयलेट हाइजीन को अपने डेली लाइफ का हिस्सा बनाएं।


साफ-सफाई रखने का सही तरीका

टॉयलेट के बाद प्राइवेट पार्ट की सफाई का तरीका ज्यादा मायने रखता है।

इसलिए बाथरूम का इस्तेमाल करने के बाद सही से प्राइवेट पार्ट को साफ करें।

इसके लिए हमेशा माइल्ड वाइप्स या साफ पानी का इस्तेमाल करना ज्यादा सही है।


कैसे इस्तेमाल करें पब्लिक टॉयलेट

पब्लिक टॉयलेट में संक्रमण का सबसे ज्यादा खतरा होता है। क्योंकि एक ही जगह का कई लोग इस्तेमाल करते हैं। वहीं ऐसे में सीट पर बैठने से पहले उसको साफ करना, टिश्यू या सीट कवर का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं हाथों को साबुन से धोना जरूरी है। हैंड सैनिटाइजर भी साथ रखना अच्छी आदत है।


पीरियड्स में ऐसे मेंटेन करें हाइजीन

पीरियड्स के समय साफ-सफाई का ध्यान ज्यादा जरूरी हो जाता है।

हर 4-6 घंटे में टैम्पोन या सेनेटरी पैड को चेंज करना चाहिए।

अधिक समय तक एक पैड इस्तेमाल करने से बैक्टीरिया, बदबू और इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।

इस दौरान सूखे और साफ कपड़े पहनना चाहिए।


सही प्रोडक्ट का इस्तेमाल

ज्यादा खुशबू वाले या फिर केमिकल युक्त इंटिमेट प्रोडक्ट्स स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इससे ड्रायनेस, जलन या एलर्जी हो सकती है।

हमेशा हल्के pH-बैलेंस्ड और डॉक्टर द्वारा सुझाए प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

सिर्फ साफ पानी से भी कई बार सफाई पर्याप्त होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Importance Of Toilet Hygiene, Toilet Hygiene, health tips, वूमेन हेल्थ, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Toilet Hygiene Tips, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Women Health

Related Posts