Women Health: हर महीने डिले हो जाते हैं पीरियड्स, घबराएं नहीं, इस देसी चाय से रेगुलर होगी साइकिल

  • अनन्या मिश्रा
  • Mar 21, 2026

Women Health: हर महीने डिले हो जाते हैं पीरियड्स, घबराएं नहीं, इस देसी चाय से रेगुलर होगी साइकिल

कई लड़कियों का सवाल होता है कि हर दूसरे महीने उनकी पीरियड्स डिले हो जाते हैं। कभी कभी 3-4 दिन तो कभी-कभी एक सप्ताह तक पीरियड्स लेट हो जाते हैं। वहीं किसी-किसी महीने से पीरियड्स स्किप हो जाते हैं। तो क्या यह सब नॉर्मल है। तो जवाब है कि आपको यह समझने की जरूरत है कि यह बिल्कुल भी नॉर्मल नहीं है। क्योंकि पीरियड्स आपके हार्मोन्स का रिपोर्ड कार्ड होते हैं। ऐसे में पीरियड्स में किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी सीधे इस ओर इशारा करती है कि आपके बॉडी में हार्मोनल इंबैलेंस है। 


इसलिए इसको मैनेज करने के लिए लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव करना बेहद जरूरी है। वहीं कुछ देसी नुस्खे भी इस समस्या के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। अगर आपके पीरियड्स भी अनियमित हो गए हैं या फिर फ्लो कम आने लगा है। तो आप देसी चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।


ये चाय रेगुलर कर सकती है पीरियड्स

बता दें कि अजवाइन पीरियड्स को रेगुलेट करने, हार्मोनल इंबैलेंस के कारण होने वाली ब्लोटिंग को कम करने और डाइजेशन को सुधारने में मदद करती है।


दालचीनी हार्मोन्स को बैलेंस करती है और ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में सहायता करती है।


चेस्टबेरी के बीच प्रोजेस्टेरोन के लेवल को बैलेंस करती है और पीरियड्स साइकिल को रेगुलर बनाने में मदद करता है।


यूट्राइन हेल्थ को बेहतर बनाने में केसर मदद करता है और इसके सेवन से मेंस्ट्रुअल साइकिल नियमित होती है।


इसमें आयरन का अच्छा स्त्रोत होता है और शरीर को ताकत मिलती है।


हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो यह चाय एस्ट्रोजन, प्रोजेस्टेरोन को बैलेंस करती हैं औऱ डाइजेशन में सुधार करती है।


वहीं जिन महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में ब्लोटिंग, गैस और कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए यह चाय काफी फायदेमंद हो सकती है।


इस चाय के सेवन से पीरियड फ्लो खुलकर आता है। अगर आपको पीरियड्स में 1-2 दिन ब्लीडिंग होती है, तो इस चाय का सेवन जरूर करना चाहिए।


ऐसे बनाएं ये चाय

सबसे पहले एक पैन में पानी डालें।

फिर इसमें 1 चम्मच अजवाइन डालें।

अब दालचीनी का 1 चुटकी पाउडर डालें।

इसमें 1 चम्मच चेस्टबेरी के बीज डालें।

केसर के 1-2 धागे डालें।

इसमें 1 चम्मच गुड़ का पाउडर डालें।

अब इसको अच्छे से उबलने दें और फिर छानकर गुनगुना पिएं।

इस चाय को अपनी साइकिल के 10वें दिन से पीना स्टार्ट कर दें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Periods, Women Health, period cycle, health tips, वूमेन हेल्थ, health tips in hindi, Ayurvedic Period Care, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Irregular Periods, Menstrual Cycle Regulation

Related Posts