Early Pregnancy Signs: Pregnancy को लेकर ना पालें ये भ्रम, पेट छूकर नहीं चलता पता, Doctor से जानें सच्चाई

  • अनन्या मिश्रा
  • Feb 14, 2026

Early Pregnancy Signs: Pregnancy को लेकर ना पालें ये भ्रम, पेट छूकर नहीं चलता पता, Doctor से जानें सच्चाई

आज भी महिलाओं के मन में प्रेग्नेंसी और डिलीवरी से जुड़ी काफी बातों को लेकर मन में कंफ्यूजन है। पीरियड मिस होने के कितने दिन बात प्रेग्नेंसी टेस्ट करना चाहिए और डिलीवरी के बाद पहला पीरियड कब आता है या फिर क्या प्रेग्नेंसी के दौरान सेक्शुअल रिलेशन सही है। महिलाओं के मन में ऐसे कई सवाल होते हैं, जिनको लेकर महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं।

 

ऐसा ही एक सवाल यह भी है कि क्या पेट छूकर भी प्रेग्नेंसी का अनुमान लगाया जा सकता है कि आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं। गांवों या फिर पारंपरिक सोच रखने वाले परिवारों में इसको लेकर कई मिथ हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या पेट छूकर प्रेग्नेंसी के बारे में पता लगाया जा सकता है।


जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, को पेट को छूकर प्रेग्नेंसी का पता नहीं लगाया जा सकता है। शुरूआती महीनों में पेट छूकर प्रेग्नेंसी का अंदाजा लगाना काफी मुश्किल है। ऐसे में प्रेग्नेंसी है या नहीं इसको बाहर से महसूस कर पाना संभव नहीं है।


बता दें कि पहले के 2-3 महीने में यूट्रस, पेल्विक एरिया के अंदर रहता है। वहीं बाहर से पेट भी बढ़ा हुआ नहीं नजर आता है। अगर किसी महिला का पेट बढ़ा हुआ है, तो इसके पीछे वजन बढ़ना, गैस, ब्लोटिंग, हार्मोनल बदलाव और पीरियड से पहले सूजन जैसे कई कारण हो सकते हैं।


वहीं अगर आप प्रेग्नेंसी के लिए ट्राई कर रही हैं और आपके पीरियड्स मिस हो गए हैं। तो ऐसे में सीधे इसको प्रेग्नेंसी का संकेत मानना गलत है।


पीरियड्स मिस होने के करीब 2 सप्ताह बाद आप होम किट से प्रेग्नेंसी की जांच कर सकती हैं। इसके बाद अल्ट्रासाउंज और ब्लड टेस्ट से आगे की पूरी जानकारी मिलती है।


अगर टेस्ट पॉजिटिव आए और पेट में दर्द, चक्कर, ब्लीडिंग या कमजोरी महसूस हो रही है, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।


शुरूआती लक्षण

पीरियड्स मिस होना

ज्यादा थकान लगना

बार-बार पेशाब जाना

स्तनों में दर्द या भारीपन

खाने-पीने में बदलाव

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Early Pregnancy Signs, Pregnancy, Pregnancy Myths, health tips, प्रेग्नेंसी मिथ, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Pregnancy Symptoms, Women's Health

Related Posts