Health Tips: अच्छी Sleep और बेहतर Mood का खजाना हैं मगज के बीज, जानें महिलाओं के लिए इसके 5 Health Benefits
- अनन्या मिश्रा
- Jun 26, 2026

गर्मियों के दिनों में हम सभी के घरों पर खरबूजा आता था। वहीं हमारी दादी इसके बीजों को फेंकने की जगह धोकर धूप में सुखाती थीं। इन बीजों के सूखने के बाद वह इन बीजों को खाने के लिए देती थीं। लेकिन आजकल अधिकतर लोग इन बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं। खरबूजों के बीजों को मगज भी कहा जाता है। यह महिलाओं की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। बता दें कि इन बीजों में पोषक तत्व नेचुरली मौजूद होते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोजाना 1 चम्मच इनका सेवन करने से महिलाओं की सेहत पर इसका क्या असर होता है।
मैग्नीशियम का स्रोत
भारत में कई महिलाओं में मैग्नीशियम की कमी देखी जाती है। इस कमी से नींद में बार-बार जागना, मसल्स क्रैंप्स, चिंता और थकान जैसी समस्याएं हो सकती हैं। खरबूजे के बीज में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जोकि मन और शरीर दोनों को रिलैक्स कर सकते हैं।
हार्मोन बैलेंस
जिंक की कमी होने से PCOS, बाल झड़ने और मुंहासे जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मगज के बीजों में भरपूर मात्रा में जिंक पाया जाता है। जोकि स्किन रिपेयर, हार्मोन प्रोडक्शन और इम्यूनिटी के लिए जरूरी है।
सूजन होती है कम
इसके बीजों में कुकुर्बिटासिन पाया जाता है। जो बॉडी की सूजन को कम कर सकते हैं। यह स्किन, पेट और जोड़ों की समस्याओं में फायदेमंद माने जाते हैं।
नींद और मूड होगा बेहतर
खरबूजों के बीज में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड पाया जाता है। इसका इस्तेमाल शरीर सेरोटोनिन और मेलाटोनिन बनाने के लिए करता है। यह मूड और नींद को बेहतर बनाता है।
शरीर को मिलती है ठंडक
खरबूजों की बीजों की तासीर ठंडी होती है। यह शरीर की गर्मी को कम करने, पेट को ठंडक पहुंचाने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करता है।
ऐसे खाएं मगज
आप रोजाना एक चम्मच खरबूजे के बीज का सेवन कर सकती हैं।
इनको भूनकर स्नैक्स की तरह स्मूदी, सलाद या ड्राई फ्रूट्स के साथ खा सकते हैं।
मगज आपको आसानी से किराना स्टोर पर मिल जाते हैं।
खरबूजे के बीजों को अच्छे से निकालकर अच्छे से धोकर और फिर सुखाकर भी खा सकती हैं।
सेहत के लिए यह छोटे बीज फायदेमंद हो सकते हैं। इसलिए अगली बार इन बीजों को फेंके नहीं बल्कि इनके फायदों को जरूर याद रखें। हालांकि अगर आपको कोई सेहत संबंधी समस्या है, तो इन बीजों को खाने पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।