जानिए महिलाओं के अंदर खून की कमी होने के मुख्य कारण
- Healthy Nuskhe
- Aug 26, 2020

आज के समय में महिलाओं पर घर के काम के साथ-साथ बाहर का काम भी बहुत ज्यादा होता है जिसकी वजह से वह अपने स्वास्थ्य पर किसी भी तरह से ध्यान नहीं दे पाती। यदि कोई महिला ग्रहणी है तो उसके पास भी घर को संभालना, बच्चे को संभालने जैसी कई सारे काम होते है। ऐसे ही यदि कोई महिला वर्किंग है बाहर काम करती है तो उसके पास काफी सारा जिम्मेदारी हो जाती है। इन सभी काम के चक्कर में अपनी सेहत पर किसी भी तरह का ध्यान नहीं दे पाती और आमतौर पर उनकी सेहत पर प्रभाव बहुत बुरा ही पड़ता है। सेहत पर ध्यान ना देने के कारण उनके शरीर में खून की कमी बहुत ही जल्दी हो जाती है जिसकी वजह से उन्हें थकान और अन्य शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे किस तरह से अपने शरीर के अंदर से खून की कमी की समस्या को समाप्त कर सकती हैं क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए शरीर के अंदर खून की सही मात्रा होना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। शरीर में दो रक्त कोशिकाएं होती है लाल और सफेद जिनको हम इंग्लिश में रेड ब्लड सेल्स और वाइट ब्लड सेल्स भी कहते हैं। यदि इन दोनों सेल्स की कमी हमारे शरीर में होती है तो हम इसे साइंटिफिक भाषा में एनीमिया भी कहते हैं। एक शोध के द्वारा पता लगा है कि पुरुष के मुकाबले यह परेशानी महिलाओं में बहुत ही ज्यादा देखने को मिलती है। ज्यादातर एनीमिया की परेशानी महिलाओं में एक उम्र के बाद बहुत ज्यादा देखने को मिलती है। इसके बाद यह परेशानी महिलाओं के अंदर काफी हद तक बढ़ जाती है। इस परेशानी का महिलाओं के अंदर बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण है उनका गलत खानपान, वह सही तरह से अपने शरीर का ध्यान नहीं रखती, सही तरह से भोजन नहीं करती जिसके कारण उनके शरीर में एनीमिया जैसी बीमारी हो जाती है।
एनीमिया क्या है?
बहुत से लोगों को यह पता ही नहीं होता कि वह एनीमिया जैसी बीमारी का शिकार हो रहे हैं। एक बार को पुरुष अपने इस परेशानी पर ध्यान दे लेते हैं लेकिन महिलाओं को तो अपने घर बार और काम कि वजह से अपने स्वास्थ्य का होश ही नहीं रहता। बॉडी के सेल्स को एक्टिव रहने के लिए ऑक्सीजन की मात्रा की जरूरत होती है जिससे की शरीर के अंगों तक पहुंचने का काम हेमोग्लोबिन का होता है। यदि शरीर में आयरन की कमी हो तो सेल्स को ऑक्सीजन नहीं मिल पाती। जिससे कि सेल्स कार्बोहाइड्रेट व वसा को जलाकर एनर्जी में बदल नही पाते। इसकी वजह से शरीर और दिमाग के काम करने की क्षमता पर बहुत ही बुरा असर पड़ता है। यह सभी चीजें एनीमिया के लक्षण है।
महिलाओं के अंदर खून की कमी के कारण
1.महिलाओं के अंदर खून की कमी का सबसे बड़ा कारण होता है उनका गलत खानपान और सही समय पर खाना ना खाना या हम दूसरे शब्दों में कहें उनकी लापरवाही।
2.वही पीरियड के समय ज्यादा ब्लीडिंग होने के कारण भी महिलाओं के अंदर खून की कमी हो जाती है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं को भी यह परेशानी बहुत ज्यादा होती है।
3.जिन महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होती है उनके अंदर भी एनीमिया जैसी बीमारी बहुत ज्यादा आम होती है।
4.जिन महिलाओं को ज्यादातर पेट से संबंधित परेशानी होती है या जिनके पेट में इन्फेक्शन जैसी परेशानी है उनके शरीर के अंदर भी खून की कमी नियमित रूप से बनी रहती है।
महिलाओं के अंदर खून की मात्रा बढ़ाने के उपाय
1.अच्छे आहार का सेवन करें
ज्यादातर महिलाओं को खून की कमी इसलिए होती है क्योंकि वह अच्छी तरह से आहार नहीं लेती। वह सही तरह की चीजें अपनी डाइट में शामिल नहीं करती, यदि आप चाहती हैं कि आपके अंदर खून की कमी हमेशा के लिए खत्म हो जाए तो आपको ज्यादातर ब्रोकली, चुकंदर और अनार का सेवन करना चाहिए।
2.चुकंदर का रस
जैसे कि सभी को पता है चुकंदर हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में अपने शरीर के अंदर से खून की कमी को खत्म करने के लिए आप चुकंदर का इस्तेमाल कर सकती हैं। एक गिलास चुकंदर के जूस में एक चम्मच शहद मिलाकर उसको रोजाना पिए, नियमित रूप से इसके सेवन से एनीमिया जैसी बीमारी से आपको बहुत ही आसानी से छुटकारा मिल जाएगा।
3.टमाटर का जूस
यदि आप चाहती हैं कि आपके शरीर में तेजी से खून का प्रभाव हो तो आप नियमित रूप से सेव और टमाटर के जूस को मिक्स कर पिए, ऐसा करने से आपके शरीर के अंदर से एनीमिया की बीमारी हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।