पीरियड्स रेगुलर नहीं आ रहे तो अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े, जरूर होंगे फायदे

  • Healthy Nuskhe
  • Apr 08, 2020

पीरियड्स रेगुलर नहीं आ रहे तो अपनाएं ये घरेलू नुस्ख़े, जरूर होंगे फायदे

पीरियड्स या मासिकधर्म हर लडक़ी और महिला के जीवन का हिस्सा है। यह उनके शरीर में नेचुरल प्रोसेस है, जिसे हर लड़की या एक उम्र के बाद सामना करना पड़ता है। आमतौर पर पीरियड्स की उम्र 13-14 वर्ष के बीच होती है लेकिन जलवायु के कारण ये हर जगह अलग-अलग आयु वर्ग में होता है जैसे गर्म जगहों पर 10वर्ष की बच्ची को मासिकधर्म शुरू हो जाता है। जिसके बाद लड़की के शरीर में बहुत तरह के बदलाव आते हैं। साथ ही मानसिक रूप से भी उनको मजबूत होना होता है। और यह पीरियड्स उन्हें आना भी अति आवश्यक होता है। हालांकि कभी-कभी पीरियड्स का देरी से आना एक समस्या बन जाती है। और सही समय पर पीरियड्स ना होना उनकी चिंता का विषय बन जाता है। मासिकधर्म में देरी के कारण महिला को शरीरिक रूप से भी काफी तकलीफ़ झेलनी पड़ती है। सही समय पर पीरियड्स ना होने के कारण महिलाओं को काफ़ी ज्यादा दर्द होता है। साथ ही वह दिन काफ़ी पीड़ादायक होते है।

पीरियड्स में देरी होने के कारण उन्हें डर लग रहता है की कही गलत समय पर ना हो जाए। किसी पार्टी, पूजा या त्यौहार के समय ना हो जाएं जिसके कारण सारा मज़ा किरकिरा हो जाता है। लेकिन आज कल महिलाएं दवाइयों का सेवन कर के अपने पीरियड्स को जल्दी या देर से लाने की कोशिश करती हैं। लेकिन वो इस बात से अनजान होती हैं कि यह दवाइयां उनके शरीर में आने वाली नई मुसीबतों का काम कर रहीं हैं। दवाइयों से उनके शरीर में काफ़ी साइड इफेक्ट्स होते हैं जिसका असर सीधा उनके स्वास्थ्य पर पड़ता है। अगर महिलाएं चाहती है, की उनके पीरियड्स सही समय पर हों बिना किसी परेशानी के और उन्हें दवाइयों का सेवन भी ना करना पड़े तो उन्हें कोशिश करनी चाहिए घरेलू कुछ उपाय करने की। साथ ही आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे नेचुरल और असरदार नुस्खे जिसके करने से आपको मासिकधर्म/पीरियड्स में किसी भी तरह की तकलीफ नही होगी। साथ ही ऐसे उपाय है जिसके करने से आपके पीरियड्स कभी आने में देरी नही करेंगे और ना आपको चिंता करने की जरूरत पड़ेगी।

सौंफ

पीरियड्स को सही समय पर लाने का सबसे लाभदायक उपाय है सौंफ। यह मासिकधर्म को जल्दी लाने में बहुत मदद करता है। यह गर्भाशय में संकुचन पैदा कर मासिक धर्म को सही समय पर होने में मदद करता है। एक बर्तन में पानी और सौंफ डालकर उसे पांच से दस मिनट तक उबालें। फिर उसके पानी को छानकर ठंडा कर लें। इस मिश्रण को दिन भर में थोड़ी-थोड़ी देर बाद पिएं। यह मासिकधर्म/ पीरियड्स में होने वाले दर्द को भी कम करने में मदद करता है।

दालचीनी

दालचीनी के सेवन करने से  शरीर का तापमान बढ़ता है। जिसके कारण पीरियड्स जल्दी या समय पर होने की संभावना होती है। दाल चीनी से मासिकधर्म का चक्र भी काफी  संतुलित हो जाता है। इसके लिए आपको आधा या एक चम्मच दालचीनी पाउडर दूध में मिलाकर पीना है। साथ ही पीरियड्स आने से पहले दालचीनी की चाय का भी आप सेवन कर सकती हैं। पीरियड्स को सही समय पर लाने के लिए यह सर्वउत्तम उपाय है।

अदरक

घरों में अदरक बहुत आसानी से मिल जाता है। लोगों को अदरक की चाय भी बहुत पसंद होती है। लेकिन यह अदरक आपके पीरियड्स में भी बहुत मदद करेगा। अदरक के सेवन से शरीर की गर्मी बढ़ती है। जिसके कारण पीरियड्स समय पर या और जल्दी आ सकते हैं। पहले आप अदरक के टुकड़े करके उसका रस निकाल लें। उसके बाद अदरक के टुकड़ो में शहद मिलाकर इस मिश्रण को एक हफ्ते पहले से पीना शुरू कर दें। यह अदरक का मिश्रण पीरियड्स के साथ-साथ मासिकधर्म में चक्र को सही करने में भी मददगार है।

पपीता

पीरियड्स को लाने के लिए फलों में सबसे लाभकारी पपीता है। पीरियड्स की डेट के एक दो हफ्ते पहले से ही पपीते का सेवन करना बहुत ही लाभदायक होता है। पपीते को आप खा भी सकते हैं या जूस बना कर पी भी सकते हैं। दोनों ही तरह यह बहुत लाभकारी होता है। पपीता आपके गर्भाशय की मांसपेशियों में संकुचन पैदा करता है। पपीता के कैरोटीन के कारण यह प्रकिया होती है। जो एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित कर मासिक धर्म को समय पर लाता है।

अजवायन के पत्ते

अजवायन के पत्ते भी पीरियड्स को सही समय पर लाने में काफ़ी मदद करते हैं। सूखे अजवायन के पत्ते को गरम पानी में उबाल लें। और उस पानी को छानकर पूरे दिन में 2-3 बार उसका सेवन करें। यदि यह क्रिया आप अपने मासिकधर्म से दस या पंद्रह दिन पहले करना शुरु कर देंगी। तो निश्चित रूप से आपके पीरियड्स एक भी दिन देरी से नही होंगे क्योंकि अजवायन एस्ट्रोजन की तरह काम करता है जिसकी वज़ह से मासिकधर्म समय पर आ जाते हैं।

अनानास

अनानास का सेवन भी आपके लिए बहुत लाभदायक है। पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले ही रोज़ अनानास का सेवन करें। चाहें तो आप उसका जूस पी सकती हैं, या उसके काटकर खा सकती हैं। दोनों ही तरह से यह मासिकधर्म को सही समय पर लाने में आपकी मदद करेगा। क्योंकि अनानास शरीर मे गर्मी पैदा करता है। साथ ही उसमें यूटेरोटॉनिक के गुड़ होते हैं जिसके कारण आपके पीरियड्स आने में देरी नही लगेगी।

कॉफ़ी

कॉफी को लोग आमतौर पर भी काफ़ी पंसद करते है। लेकिन यह कम लोगो को ही पता होगा की कॉफ़ी पीरियड्स को सही समय पर लाने में बहुत मदद करती है। मासिकधर्म की डेट से करीब दो हफ्ते पहले से इसका नियमित रूप से सेवन करें। इसके सेवन के करण आपको देर से होने वाले मासिकधर्म से छुटकारा मिल जएगा। यह सही समय पर पीरियड्स लाने का बहुत ही आसान उपाय है। 

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
causes of irregular periods, symptoms of irregular periods, home remedies for irregular periods, periods problems in hindi, irregular periods ke gharelu upchar, gharelu upchar, women health tips

Related Posts