Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग से पेट दर्द तक, ये 6 लक्षण हैं Medical Emergency, तुरंत बरतें सावधानी

  • अनन्या मिश्रा
  • May 14, 2026

Pregnancy Care: प्रेग्नेंसी में ब्लीडिंग से पेट दर्द तक, ये 6 लक्षण हैं Medical Emergency, तुरंत बरतें सावधानी

प्रेग्नेंसी के समय हर महिला को अपना खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। क्योंकि इस दौरान शरीर में कई हार्मोनल बदलाव होते हैं। वहीं प्रेग्नेंसी में नजर आने वाले कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जिन पर हर महिला को फौरन ध्यान देने की जरूरत होती है, वरना आपको समस्या हो सकती है। एक्सपर्ट की मानें, तो अगर आपको प्रेग्नेंसी के समय इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है, बल्कि बिना देर किए डॉक्टर का रूख करना जरूरी है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इन संकेतों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।


इन संकेतों को न करें नजरअंदाज


वजाइनल ब्लीडिंग

अगर आपको वजाइना से ब्लीडिंग हो रही है, तो इस स्थिति में भी आपको डॉक्टर से सलाह लेना चाहिए। प्रेग्नेंसी के शुरूआती सप्ताह में हल्की स्पॉटिंग होना नॉर्मल है, लेकिन अगर ज्यादा ब्लीडिंग हो रही है, वहीं खासकर 12 सप्ताह के बाद वजाइना से ब्लीडिंग रही है तो यह एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, मिसकैरेज या कई और दिक्कतों का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लेना चाहिए।


पेट में तेज दर्द

प्रेग्नेंसी के समय पेट के एक साइड तेज दर्द या ऐंठन एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, वहीं समय से पहले प्लेसेंटल एब्रप्शन या प्रसव का संकेत हो सकता है। हालांकि महिलाएं कई बार इसको गैस समझकर नजरअंदाज कर देती हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए। पेट में दर्द होने पर डॉक्टर से जरूर बात करनी चाहिए।


सूजन आना

वहीं प्रेग्नेंसी के समय शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन आना सही नहीं होता है। खासकर अगर आपको हाथों या चेहरे पर सूजन महसूस हो। तो इसके पीछे हाई ब्लड प्रेशर की वजह से होने वाली एक हेल्थ कंडीशन हो सकती है। इससे स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए ऐसा होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


सिर में तेज दर्द

अगर प्रेग्नेंसी में आपको तेज सिरदर्द महसूस हो या धुंधला दिखाई दे या फिर स्पॉट्स नजर आएं, तो डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। इसको नॉर्मल समझने की गलती नहीं करनी चाहिए।


मूवमेंट में कमी होना

अगर आपको पेट के अंदर बच्चे की मूवमेंट कम महसूस हो रही है, तो इसको नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए। खासकर 24 सप्ताह के बाद बच्चे के किक मारने में कमी महसूस हो तो इस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। क्योंकि अगर आपका बच्चा 2 घंटे से 10 बार से भी कम हलचल कर रहा है, तो यह चिंता की बात हो सकती है। लेकिन सभी महिलाओं के लिए यह अलग-अलग एक्सपीरियंस हो सकता है, इसलिए डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


तेज बुखार

तेज बुखार, ठंड लगना, स्मेली डिस्चार्ज होना और इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। यह आपके और आपके होने वाले बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए इस पर जरूर ध्यान देना चाहिए।


जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

एक्सपर्ट की मानें, तो सभी महिलाओं का शरीर प्रेग्नेंसी में अलग-अलग तरीके से रिएक्ट करता है। लेकिन फिर भी अगर आपको इनमें से कोई भी संकेत नजर आता है, तो आपको फौरन डॉक्टर की सलाह लेना चाहिए। इसके लिए अगली अपॉइंटमेंट का इंतजार नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Pregnancy Care, Pregnancy Symptoms, health tips, Pregnancy symptoms, प्रेग्नेंसी केयर, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Pregnancy warning signs, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Pregnancy Care Tips

Related Posts