पीरियड्स पेन को दूर करने के लिए पिएँ ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स
- Healthy Nuskhe
- Aug 16, 2021

हर महिला के लिए पीरियड्स का समय किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। पीरियड्स पेन, नैपकिन चेंज करने की टेंशन और मूड स्विंग्स यह सब सोचकर भी जी घबराने लगता है। पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पैरों में दर्द, मूड स्विंग्स, ब्रेस्ट में सूजन और दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिलाओं की बॉडी में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से महिलाओं को यह लक्षण महसूस होते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं लेकिन इनसे शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। ऐसे में आप कुछ ऐसी नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन कर सकती हैं जिनसे आपको पीरियड्स पेन से छुटकारा मिलेगा। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताने जिनसे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिलेगी -
पानी
अगर आप पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाना चाहती हैं तो भरपूर मात्रा में पानी पिएँ। पीरियड्स के दौरान हमारे शरीर से खून के साथ-साथ कुछ मात्रा में पानी भी निकल जाता है। शरीर में पानी की कमी से दर्द और ऐंठन ज़्यादा बढ़ सकती है। पीरियड्स में भरपूर मात्रा में पानी पीने से मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द में राहत मिलती है।
केमोमाइल की चाय
पीरियड्स पेन में केमोमाइल की चाय भी बहुत फायदेमंद मानी जाती है। केमोमाइल में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो पीरियड में होने वाले दर्द को कम करने में मदद करते हैं। पीरियड्स के दौरान एक से दो कप कैमोमाइल टी पीने से मूड अच्छा होता है और दर्द भी कम होता है।
अदरक की चाय
अदरक की चाय भी पीरियड्स के दर्द को कम करने में फायदेमंद है। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण होते हैं जो दर्द, ऐंठन और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। जिन महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लीडिंग की समस्या होती है उनके लिए भी अदरक की चाय रामबाण इलाज है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक इंच अदरक का टुकड़ा कूटकर डालें। इसे उबालने के बाद छान लें और शहद मिलकर पिएँ।
रसभरी के पत्तों की चाय
पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए आप रसभरी के पत्तों की चाय बनाकर पी सकती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पीरियड्स पेन के लिए भी बहुत फायदेमंद है। इसके लिए एक गिलास पानी में रसभरी के पत्ते उबालें। इसके बाद इस पानी को छानकर पिएँ। यह बहुत ही हेल्दी ड्रिंक है और इसे पीने से आपको पीरियड्स के दर्द से जल्द आराम मिलेगा।
सेब और पालक की स्मूदी
पीरियड्स पेन में आप सेब और पालक की स्मूदी भी पी सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और मैग्नीशियम होता है, जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ दर्द, ऐंठन और थकान से राहत दिलाने में मदद करता है। सेब और पालक की स्मूदी पीने से गर्भाशय की मांसपेशियां रिलैक्स होती हैं और दर्द में आराम मिलता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।