Women Health: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 19, 2023

Women Health: पीरियड्स के दौरान भूलकर भी न करें ये गलती, वरना हो सकती हैं गंभीर बीमारियां

हर महिला को अपने शरीर को स्वस्थ रखना चाहिए। अगर आप अपने शरीर का ध्यान नहीं रखती हैं, तो कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। महिलाओं को हर महीने मासिक चक्र से गुजरना पड़ता है। जिसे पीरियड्स कहते हैं। लेकिन इस दौरान भी आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इस दौरान स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही करती हैं, तो आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान किस चीजों को करने से विशेष तौर पर बचना चाहिए।


पीरियड्स के दौरान न करें ऐसे काम


पैड न बदलना

पीरियड्स के दौरान पैड का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि पैड को कब बदलना चाहिए। कई लड़कियां और महिलाएं इस बात को लेकर कंफ्यूज रहती हैं। सरही समय पर पैड न बदलने से आपको स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। बता दें कि एक पैड को सिर्फ 4 घंटे से ज्यादा इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि पैड को लंबे समय तक न बदलने से यह ब्लड को ऑब्डर्व नहीं कर पाता है। इसलिए दिन में 3 बार पैड को जरूर चेंज करना चाहिए।


जरूर करें एक्सरसाइज

पीरियड्स में भयंकर दर्द का सामना करना पड़ता है और थकान लगती है। ऐसे में बहुत सी महिलाएं एक्सरसाइज को स्किप कर देती हैं। लेकिन ऐसा करने की गलती नहीं करनी चाहिए। क्योंकि एक्सरसाइज करने से आप फ्रेश महसूस करती हैं। साथ ही यह पीरियड्स के दर्द को भी कम करने का काम करती है।


न करें नमक का सेवन

पीरियड्स में ब्लोटिंग की समस्या आम बात है। वहीं पीरियड्स के दौरान नमक का अधिक सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसलिए सॉल्ट वाले फूड्स से दूरी बनाकर चलनी चाहिए।


जरूर करें ब्रेकफास्ट

हमारे शरीर से पीरियड्स के दौरान ब्लड निकलता है। ऐसे में हमारे शरीर को अधिक न्यूट्रिशन की जरूरत होती है। इसलिए ब्रेकफास्ट को स्किप नहीं करना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Foods To Avoid During Periods, Periods, Women Health, Women Health Tips, Women Health Tips In Hindi, वूमेन हेल्थ, वूमेन हेल्थ टिप्स

Related Posts