Pregnant During Periods: क्या पीरियड्स आने के बावजूद प्रेग्नेंट हो सकती हैं महिलाएं, एक्सपर्ट से जानिए सही जवाब
- अनन्या मिश्रा
- Jul 25, 2025

क्या पीरियड्स आने के बाद भी प्रेग्नेंसी के चांसेज
अगर आपको भी पीरियड्स आ गए हैं, तो इसका मतलब यह है कि एग फर्टिलाइज नहीं हुआ है और आप प्रेग्नेंट नहीं हैं। वहीं कई बार वजाइना से हल्की स्पॉटिंग या ब्लड आ सकता है। हालांकि यह नॉर्मल कब है और कब इसको खतरे की घंटी मानें, यह समझना जरूरी है।
बता दें कि कई बार इंप्लांटेशन ब्लीडिंग होती है और महिलाएं इसको पीरियड्स समझ लेती हैं। दरअसल, यह ब्लीडिंग इंप्लांटेशन की वजह होती है और पीरियड्स से इसका कोई लेना-देना नहीं होता है।
महिलाओं में कई बार हार्मोनल उतार-चढ़ावे की वजह से प्रेग्नेंसी में हल्की स्पॉटिंग या ब्लीडिंग हो जाती है। लेकिन अगर यह अधिक होती है, तो फौरन डॉक्टर को जरूर दिखाना चाहिए।
अगर महिला का ओव्युलेशन साइकिल अनियमित है, तब भी ऐसा हो सकता है। इसलिए इससे घबराने की जरूरत नहीं है।
एक्सपर्ट की मानें, तो पीरियड्स का आना या ना आना प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। लेकिन इसको कंफर्म प्रेग्नेंसी समझना सही नहीं है। इसके साथ, मतली, थकान, ब्रेस्ट में बदलाव और मूड स्विंग्स आदि के लक्षण दिखने पर पहले प्रेग्नेंसी टेस्ट करें। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। अगर आपको नॉर्मल दिनों या प्रेग्नेंसी में किसी भी तरह की असामान्य ब्लीडिंग महसूस होती है, तो डॉक्टर को दिखाना उचित रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।