प्रेगनेंसी में वॉक करने के हैं बहुत फायदे, जानें किस महीने में कितनी देर वॉक करनी चाहिए

  • Healthy Nuskhe
  • Feb 20, 2021

प्रेगनेंसी में वॉक करने के हैं बहुत फायदे, जानें किस महीने में कितनी देर वॉक करनी चाहिए

प्रेगनेंसी के दौरान एक गर्भवती महिला को अपनी सेहत पर ज़्यादा ध्यान देने की जरूरत होती है। प्रेगनेंसी में एक महिला का शरीर बहुत से बदलावों से गुजरता  है। इन सभी बदलावों में शरीर को फिट रखने के लिए खुद को एक्टिव रखना बहुत जरूरी है। बहुत सी महिलाऐं प्रेगनेंसी में फिजिकली एक्टिव नहीं रहती हैं, जिसके कारण वजन बढ़ने से डिलीवरी के समय प्रॉब्लम होती है। डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करना बहुत फायदेमंद होता है। पैदल चलने को सबसे अच्छा कार्डियो एक्सरसाइज माना जाता है। इससे प्रेगनेंसी में शरीर फिट रहता है और नॉर्मल डिलीवरी में मदद मिलती है। हालाँकि, प्रेगनेंसी के कौन से महीने में कितनी देर वॉक करनी चाहिए, इस बात पर ध्यान देना भी बहुत जरूरी है। डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेगनेंसी के पहले दिन से भी वॉक शुरू कर सकते हैं। हालाँकि, प्रेगनेंसी के हर महीने में वॉक करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के किस महीने में कितनी देर वॉक करनी चाहिए - 

प्रेगनेंसी में पैदल चलने के फायदे

  • प्रेगनेंसी में वॉक करने से मांसपेशियां टोन रहती हैं और पेट बढ़ने की वजह से होने वाला पैरों में दर्द भी कम होता है। 
  • रोजाना वॉक करने से प्रेगनेंसी में वजन कंट्रोल में रहता है।
  • प्रेगनेंसी में पैदल चलने से ब्‍लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जिससे जेस्‍टेशनल डायबिटीज का खतरा कम होता है। 
  • वॉक करने से ब्‍लड कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कंट्रोल में रहता है। 
  • प्रेगनेंसी में वॉक करने से मॉर्निंग सिकनेस, कब्‍ज और ऐंठन जैसे लक्षणों से कम करने में मदद मिलती है। 
  • प्रेगनेंसी में वॉकिंग से कूल्‍हों की मांसपेशियां टोन रहती हैं, जिससे लेबर के दौरान महिलाओं को रिलैक्‍स रहने में मदद मिलती है।


प्रेगनेंसी में किस महीने में कितनी देर वॉक करना है सही 

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रेगनेंसी के दौरान वॉक करना बहुत फायदेमंद माना जाता है। एक प्रेगनेंट महिला को प्रेगनेंसी में कितनी देर वॉक करनी चाहिए  यह इस महिला की सेहत, फिटनेस लेवल और प्रेगनेंसी के चरण पर निर्भर करता है। डॉक्टर्स के मुताबिक प्रेगनेंसी की पहली तिमाही और दूसरी तिमाही में लगभग 45 मिनट से 1 घंटे तक वॉक करने की जरूरत होती है। वहीं, प्रेगनेंसी की तीसरी तिमाही में 30 मिनट तक वॉक करनी चाहिए। आप अपने कम्फर्ट के हिसाब से ही शरीर को एक्टिव रखने की कोशिश करें।


वॉक के समय ध्यान में रखें ये बातें 

  • वॉक करते समय आरामदायक जूते पहनें ताकि आपके पैरों पर ज़्यादा प्रेशर न पड़े। 
  • खूब पानी पिएं ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। 
  • वॉक करने से 30 मिनट पहले कोई लाइट स्‍नैक खाएं। आप वॉक से पहले कोई फ्रूट या जूस पी सकती हैं, इससे वाक करने के लिए एनर्जी मिलती है। 
  • किसी शांत और पेड़-पौधों से घिरी हुई जगह पर वॉक करें। इससे आपको रिलैक्स महसूस होगा। 
  • प्रेगनेंसी में पैदल चलना बहुत फायदेमंद होता है लेकिन खुद पर ज्‍यादा दबाव न बनाएं। सांस लेने में दिक्‍कत होने या थकान महसूस होने पर ब्रेक लें।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
walking during every month of pregnancy, benefits of walking during pregnancy, how much walking during pregnancy is beneficial, प्रेगनेंसी में किस महीने में कितनी वॉक करनी चाहिए, प्रेगनेंसी में किस महीने में कितनी वॉक जरूरी है, प्रेगनेंसी में वॉक करने के फायदे

Related Posts