Periods Pain: पीरियड्स के दर्द और मूड स्विंग की समस्या को झट से दूर कर देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानिए एक्सपर्ट की राय

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 04, 2024

Periods Pain: पीरियड्स के दर्द और मूड स्विंग की समस्या को झट से दूर कर देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय, जानिए एक्सपर्ट की राय

आजकल की बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स की वजह से लोगों को कई तरह की सेहत संबंधी समस्याओं का करना पड़ रहा है। वहीं महिलाएं भी इस समस्या से परेशान हैं। पीरियड्स भी इन्हीं समस्याओं में से एक है। अनहेल्दी लाइफस्टाइल और गलत खानपान के कारण पीरियड्स के दौरान महिलाओं को ब्लड फ्लो ज्यादा या कम होना, पीरियड क्रैंप्स जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। हालांकि इन समस्याओं से राहत पाने के लिए महिलाएं दवाओं का भी सेवन करती हैं। लेकिन आप चाहें तो पीरियड्स के दौरान होने वाली तमाम समस्याओं के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकती हैं।


बता दें कि पीरियड्स की समस्या से राहत पाने के लिए आप कुछ आयुर्वेदिक उपायों की मदद ले सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको अपनाकर आप पीरियड के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात पा सकती हैं।


पीरियड्स पेट में दर्द और ऐंठन होना

पीरियड्स के दौरान पेट में ऐंठन व दर्द होना एक आम समस्या है। हालांकि कई बार यह दर्द इतना अधिक बढ़ जाता है कि इसको सहन करना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर पीरियड का दर्द 1 से 3 दिन तक रहता है।


आयुर्वेदिक उपाय

पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए पीरियड शुरू होने के करीब एक सप्ताह पहले से अपनी डेली रूटीन में एक्सरसाइज जरूर शामिल करें। इसके अलावा गर्म अजवाइन पानी का सेवन करें।


कम ब्लीडिंग होना

कुछ महिलाओं व लड़कियों को पीरियड्स के दौरान कम ब्लीडिंग होती है। जिसकी वजह से क्रैंप्स की समस्या बढ़ने लगती है। आमतौर पर हार्मोनल इंबैलेंस के कारण ऐसा होता है। जिसको संतुलित करना बेहद जरूरी होता है।


आयुर्वेदिक उपाय

पीरियड के दौरान ब्लड फ्लो बेहतर करने के लिए पीरियड शुरू होने से करीब 3 दिन पहले से तिल और गुड़ के लड्डू का सेवन शुरू कर दें। 


पीरियड में ब्रेस्ट में दर्द होना

कुछ महिलाओं को पीरियड्स से पहले या दौरान ब्रेस्ट में दर्द महसूस होता है, जोकि आम बात है। बता दें कि पीरियड चक्र के दौरान लड़की या महिला के शरीर में इस तरह की समस्याएं होती हैं।


आयुर्वेदिक उपाय

पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में नजर आने वाले बदलाव या दर्द से राहत पाने के लिए आप एक सप्ताह पहले से नारियल के तेल से ब्रेस्ट मसाज कर सकती हैं। इससे आपको दर्द से राहत मिलेगी।


पीरियड में मूड स्विंग होना

पीरियड्स के दौरान तेज दर्द होता है और हार्मोन्स में बदलाव होता है। जिसके कारण महिलाओं के साथ मूड स्विंग की समस्या बढ़ जाती है।


आयुर्वेदिक उपाय

मूड स्विंग की समस्या से राहत पाने के लिए सेल्फ जर्नलिंग और ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकती हैं। इससे आपको मूड स्विंग को कंट्रोल करने में सहायता मिलेगी।


पीरियड में अपच 

अगर आपको भी पीरियड के दौरान अपच व ब्लोटिंग की समस्या होने लगती है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। इस दौरान चाय, कॉफ़ी और कोल्ड ड्रिंक आदि से परहेज करें।


आयुर्वेदिक उपाय

पीरियड्स के समय ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हल्का खाना खाएं और गर्म जीरे के पानी का सेवन करें। इससे आपको आराम मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Ayurveda Remedies, Periods, Pain in Abdomen, पीरियड्स पेन, आयुर्वेदिक रेमेडीज, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Ayurvedic Remedies For Period, Mood Swings During Periods, Ayurvedic Remedies For Period Problems

Related Posts