Masturbation Effect: मास्टरबेशन से जुड़ी ये बातें मिथ या सच्चाई, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

  • अनन्या मिश्रा
  • May 12, 2025

Masturbation Effect: मास्टरबेशन से जुड़ी ये बातें मिथ या सच्चाई, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

सेक्शुअल हेल्थ और इससे जुड़ी बातें करना आज भी टैबू समझा जाता है। ऑर्गेज्म, मास्टरबेशन और सेक्शुअल हेल्थ से जुड़ी कई ऐसी जरूरी बातें हैं, जिनकी जानकारी लोगों को नहीं है। खासकर महिलाओं को अपनी सेक्शुअल नीड्स और प्लेजर के बारे में समझ कम होती है। वहीं बहुत सारे लोगों को यह भी लगता है कि महिलाएं मास्टरबेशन नहीं करती हैं और उनको इसकी आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन ऐसा नहीं है। एक रिसर्च के मुताबिक यह आपके लिए जरूरी होता है। कई लोगों को लगता है कि रोजाना मास्टरबेसन करने से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इस मिथ में कितनी सच्चाई है।


जरूरी है ये जानकारी

मास्टरबेशन एक नेचुरल और कॉमन एक्टिविटी है। यह सेक्शुअल एक्टिविटी सेहत के लिहाज से सही है। वहीं मेडिकल तौर पर भी यह सुरक्षित होती है। इससे किसी भी तरह का मेंटल या फिजिकल हेल्थ को नुकसान नहीं होता है। लेकिन यह कई चीजों पर निर्भर करता है।


अगर पुरुषों की बात की जाए, तो जिन पुरुषों के प्राइवेट पार्ट की स्किन में कसाव होता है, जैसे फिमोसिस और छोटा फ्रेनुलम, उन लोगों को मास्टरबेसन के दौरान ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। इन लोगों को किसी यूरोलॉजिस्ट से मिलना चाहिए।


अधिकतर लोगों को लगता है कि पुरुषों में शादी से पहले मास्टरबेशन एक्टिविटी करने से इरेक्टाइल डिसफंक्शन हो सकता है। या फिर इससे महिलाओं में मां बनने में दिक्कत हो सकती है, तो बता दें कि ऐसा नहीं होता है।


एक्सपर्ट की मानें, तो इस मिथ पर बहुत सारे लोग यकीन करते हैं कि एक निश्चित संख्या में मास्टरबेशन करना ठीक रहता है। साथ ही इससे सेहत को नुकसान नहीं होता है। लेकिन यह सही नहीं हैं। क्योंकि यह सभी के लिए अलग-अलग हो सकता है। वहीं इसके सामान्य और असमान्य होने की कोई लिमिट या सटीक परिभाषा नहीं है।


मास्टरबेशन के फायदे

एक्सपर्ट के मुताबिक मास्टरबेसन के दौरान शरीर से एंड्रोर्फिन और ऑक्सीटोसिन हार्मोन्स निकलते हैं। जिससे तनाव कम होता है और शरीर को भी आराम मिलता है।

इससे सेक्शुअल प्लेजर के बारे में समझने और अपनी जरूरत व शरीर के बारे में भी कई बातें समझ आती हैं।

मास्टरबेशन से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम होता है और महिलाओं को पीरियड्स के दौरान क्रैम्प्स कम होते हैं।

आमतौर पर मास्टरबेशन एक ऐसी सेक्शुअल एक्टिविटी होती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों को आराम मिलता है।

वहीं इससे प्रेग्नेंसी में भी कोई खतरा नहीं होता है।


मास्टरबेशन के नुकसान

आमतौर पर शरीर को मास्टबेशन से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन अधिक मास्टबेट करना या फिर इसकी आदत लगना नुकसानदायक हो सकता है।

अगर कोई बहुत अधिक मास्टरबेट कर रहा है, तो इससे व्यक्ति को हल्की-फुल्की इंजरी या फिर स्किन इरिटेशन का खतरा हो सकता है।

कई बार इसके साइकोलॉजिकल इफेक्ट भी होते हैं। इसको अधिक करने से गिल्ट या फिर एंग्जायटी महसूस हो सकती है।

मास्टबरेशन की आदत लग जाने पर सोशल एक्टिविटी और रिलेशनशिप पर भी इसका असर हो सकता है।

रिसर्च के अनुसार, पुरुषों में मास्टरबेशन की आदत सेक्शुअल सेटिस्फैक्शन पर भी असर डाल सकती हैं। वहीं महिलाओं में मास्टरबेसन से सेक्शुअल कॉन्फिडेंस और इंटिमेसी बढ़ती है।

वहीं मास्टरबेसन के कारण यदि इमोशनल हेल्थ या फिर फिजिकल कंफर्ट पर असर होता है। या फिर इसकी वजह से आप एंग्जायटी या डिप्रेशन का शिकार हो रहे हैं, तो आपको फौरन डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Masturbation Effect, Sex Life, मास्टरबेशन, Masturbation Effect on Sex Life, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, वूमेन हेल्थ, Masturbation, Sexual Wellness, Women health

Related Posts