Baby Care Tips: घी और नारियल तेल में से किससे करें शिशु की मालिश? गलत चुनाव पड़ सकता है भारी

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 18, 2026

Baby Care Tips: घी और नारियल तेल में से किससे करें शिशु की मालिश? गलत चुनाव पड़ सकता है भारी

बच्चों के शरीर की मालिश उनके सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। आयुर्वेद में बच्चे के शरीर की मालिश से त्वचा को फायदा मिलता है। भारत में मालिश एक पुरानी परंपरा है, जोकि बच्चे के शरीर के विकास और पोषण को बेहतर बनाती है। लेकिन बच्चे की मालिश के लिए सही तेल चुनना भी उतना ही जरूरी होता है। क्योंकि यह बच्चे के विकास के साथ-साथ मांसपेशियों, हड्डियों और पूरे स्वास्थ्य विकास में सहायता करता है।


आमतौर पर बच्चे के शरीर के मालिश के लिए घी या नारियल तेल का इस्तेमाल करना फायदेमंद माना जाता है। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि इन दोनों में से क्या ज्यादा बेहतर होता है।


घी से मालिश के फायदे

बता दें कि आयुर्वेद में घी का इस्तेमाल स्किन के लिए खासकर फायदेमंद माना जाता है।


घी में विटामिन ए, डी, ई और के और नेचुरल फैट पाया जाता है। जोकि त्वचा को अंदर से पोषण देता है। बच्चे की ड्राई स्किन के लिए घी काफी फायदेमंद माना जाता है।


सर्दियों के मौसम में बच्चे के शरीर की घी से मालिश करने से गर्माहट मिलती है।


आयुर्वेद के मुताबिक बच्चे के शरीर की घी से मालिश करने से हड्डियां और मांसपेशियां मजबूत होती हैं।


बच्चों के शरीर की घी से मालिश करने से त्वचा की नेचुरली चमक बढ़ती है और स्किन की ड्राईनेस कम होती है।


घी से मालिश के नुकसान

घी से बच्चे के शरीर की मालिश करने के लिए घी का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है, लेकिन इसके कुछ अपने नुकसान भी हैं।


गर्मियों में बच्चों के शरीर की मालिश के लिए घी का इस्तेमाल हैवी होता है।


गर्मी में घी से बच्चे के शरीर की मालिश करने से त्वचा में चिपचिपाहट या दाने निकलने की समस्या भी हो सकती है।


अगर घी शुद्ध नहीं होता है, तो इससे मालिश करने पर इंफेक्शन का खतरा भी बढ़ जाता है।


नारियल तेल से मालिश के फायदे

बच्चे के शरीर की मालिश के लिए नारियल का तेल फायदेमंद और सुरक्षित माना जाता है।


नारियल तेल हल्का होता है और यह स्किन में आसानी से समा जाता है। इससे बच्चे को कोई असुविधा भी नहीं होती है।


नारियल तेल की तासीर ठंडी होता है। जोकि गर्म मौसम में यह तेल बच्चे की स्किन के लिए ज्यादा सही माना जाता है।


इस तेल में नेचुरल एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं। जोकि त्वचा को इंफेक्शन से बचाते हैं।


अगर नवजात की स्किन सेंसिटिव है या उसको एलर्जी की समस्या है, तो नारियल तेल बच्चे के लिए सेफ ऑप्शन हो सकता है।


नारियल तेल से होने वाले नुकसान

बच्चों की स्किन के लिए नारियल तेल फायदेमंद होने के अलावा कुछ साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।


सर्दियों के मौसम में नारियल तेल बच्चे के शरीर को सही तरीके से गर्माहट नहीं दे पाता है।


अधिक ठंडक में नारियल तेल से मालिश करने से बच्चे की त्वचा को सही तरह से नमी नहीं मिल पाती है।


कौन सा तेल बेहतर

एक्सपर्ट के मुताबिक बच्चे के शरीर की मालिश के लिए नारियल तेल और घी दोनों की सुरक्षित और फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन सर्दियों में बच्चे की मालिश के लिए घी अच्छा ऑप्शन है। क्योंकि यह त्वचा को गहराई से पोषण और गर्माहट देता है। तो वहीं गर्मियों में नारियल तेल से बच्चे की मालिश करना स्किन के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि यह हल्का होने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने का काम करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Ghee, Coconut Oil, Baby Massage, health tips, बेबी केयर, Baby massage oil, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Baby Care Tips, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Newborn care tips

Related Posts