Quitting Alcohol: नशे से पाना चाहते हैं मुक्ति तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द ही मिलेगा फायदा

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 27, 2023

Quitting Alcohol: नशे से पाना चाहते हैं मुक्ति तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, जल्द ही मिलेगा फायदा

नशा हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाता है। नशे के कारण कई घर बर्बाद हो जाते हैं। लेकिन नशे की गिरफ्त में पड़े व्यक्ति का इससे बाहर निकलना काफी मुश्किल होता है। नशा करने से न सिर्फ सेहत संबंधी बल्कि सामाजिक नुकसान भी होता है। लोग स्मोकिंग, भांग- धतूरा, शराब, गुटखा, खैनी औऱ चरस आदि नशे के शिकार होते हैं।

 

हालांकि अगर आप ठान लें कि आपको नशा नहीं करना तो है आपके लिए कुछ भी असंभव नहीं है। बस इसके लिए मजबूत इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी होता है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको नशा छोड़ने के कुछ आसान उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्हें आजमाने के बाद आप आसानी से नशे की लत से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों के बारे में...


खुद को रखें व्यस्त

नशे से मुक्ति पाने का सबसे अच्छा तरीका खुद को बिजी रखना है। कई बार लोग तनाव के चलते नशे की लत लगा बैठते हैं। ऐसे में अगर आप भी नशा छोड़ना चाहते हैं तो खुद को सकारात्मक और बिजी रखें। खुद को सकारात्मक रखने से न सिर्फ तनाव दूर होगा। बल्कि आपका नशा करने का मन भी नहीं करेगा।


खजूर का सेवन

खजूर के सेवन से पुराने समय से शराब छुड़ाई जाती है। खजूर का इस्तेमाल शराब छोड़ने के लिए घरेलू तौर पर किया जाता है। ऐसे में यदि शराब पीने वाले व्यक्ति को दिन में तीन बार पानी में खजूर घिसकर दिया जाता है। तो इससे शराब छोड़ने में आसानी होती है।


अंगूर 

कहा जाता है कि शराब अंगूर के रस से बनाई जाती है। लेकिन यब बात सच नहीं है। बता दें कि अंगूर को फौरन एनर्जी देने वाला फल बताया गया है। ऐसे में धतूरा या गांजा आदि का नशा करने वाले के लिए अंगूर को औषधी के तौर पर माना गया है। बता दें कि यदि 25 दिनों तक लगातार अंगूर का सेवन किया जाए तो इससे नशे की लत से छुटकारा पाया जा सकता है।


करेले का रस

अगर आपके कोई जानने वाला भी शराब की लत से परेशान हो तो वह एक सप्ताह तक लगातार यदि करेले के जूस का सेवन करता है। तो इससे उसकी शराब की लत छूट जाएगा। बता दें कि यह काफी लोगों पर आजमाया हुआ नुस्खा है। 


सेब का रस

यदि आप भी अफीम और गांजे का नशा छोड़ना चाहते हैं। तो आप दिन में कई बार सेब के रस का सेवन करें। इससे आपको हर तरह के नशे से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Home Remedies, Quitting Alcohol, Alcohol, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Smoking, शराब की लत,

Related Posts