CLOSE

पीरियड्स पेन से परेशान हैं तो बनाएं ये चमत्कारी आयुर्वेदिक नुस्खा, मिनटों में दूर होगा दर्द

By Healthy Nuskhe | Nov 09, 2021

पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट दर्द, पैरों में दर्द, मूड स्विंग्स, ब्रेस्‍ट में सूजन और दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।  दरअसल, पीरियड्स के दौरान महिलाओं की बॉडी में प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजेन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इस वजह से महिलाओं को यह लक्षण महसूस होते हैं। कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दौरान पेट में बहुत ज़्यादा दर्द होता है। ऐसे में कई महिलाऐं दवाओं और पेन किलर का सहारा लेती हैं लेकिन इनसे शरीर पर साइड इफ़ेक्ट होते हैं। ऐसे में आज हम आयुर्वेद का एक ऐसा चमत्कारी घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं जिससे आपको पीरियड्स पेन से राहत मिलेगी। यह नुस्खा आयुर्वेदिक डॉक्‍टर जीतू रामचंद्रन ने अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है।

यह नुस्खा बेहद आसान है और इसके लिए आपको सिर्फ 2 चीज़ों की आवश्यकता होगी - गुड़ और जीरा। दरअसल, गुड़ में भरपूर मात्रा में सोडियम और पोटैशियम होता है जो पीरियड्स पेन में फायदेमंद होता है। यह शरीर में एंडोर्फिन जारी करता है जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द और ऐंठन से छुटकारा मिलता है। अगर आपको पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन या मूड स्विंग्स जैसी समस्याएँ होती हैं तो गुड़ खाएं। वहीं, जीरे में एंटीस्पास्मोडिक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पीरियड्स पेन और ऐंठन से छुटकारा दिलाने में बेहद फायदेमंद है।

सामग्री 
जीरा- 50 ग्राम 
गुड़- 25 ग्राम

विधि
एक पैन में जीरा और गुड़ डालकर अच्‍छी तरह से भून लें। 
इसके बाद ठंडा करके पीसकर पाउडर बना लें।
फिर दोनों चीजों को अच्‍छी तरह से मिलाकर इसके लड्डू बना लें।  
पीरियड्स आने से एक या दो दिन पहले इस लड्डू को दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.