Giloy Benefits: खून की कमी को दूर करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन, तमाम बीमारियों से मिलेगा छुटाकारा

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 31, 2024

Giloy Benefits: खून की कमी को दूर करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन, तमाम बीमारियों से मिलेगा छुटाकारा

कई सारे हर्ब्स को आयुर्वेद में फायदेमंद माना जाता है। कई बीमारियों के इलाज में भी इन हर्ब्स का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसा ही एक हर्ब गिलोय है। गिलोय गुणों की खान है और आयुर्वेद में इसको अमृत कहा गया है। गिलोय को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इसके ढेर सारे फायदे हैं। इसका सेवन करने से कई बीमारियों से बचाव होता है। आप गिलोय को कई तरह से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।


लेकिन अगर आप खून की कमी को दूर करना चाहते हैं, तो आपको एक्सपर्ट के बताए अनुसार इसका सेवन करना चाहिए। इसके अलावा आप कई तरह से इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अलग-अलग फायदे मिलते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए किस तरह से गिलोय का सेवन करना चाहिए। 


खून की कमी को दूर करता है गिलोय

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, आयुर्वेद में गिलोय को लेने के कई तरीके बताए गए हैं।


आप गिलोय चूर्ण का सेवन कर सकते हैं या फिर इसकी पत्तियों को पानी में उबालकर पी सकते हैं। वही आप गिलोय की पत्तियों को शहद के साथ ले सकते हैं।


स्किन एलर्जी की समस्या होने पर गिलोय की पत्तियों का पेस्ट भी लगाया जा सकता है।


बदलते मौसम में कफ और कोल्ड से परेशान हों या बुखार से पीड़ित हों, तो गिलोय, अदरक और तुलसी की पत्तियों आपको फायदा पहुंचा सकता है।

 

गिलोय का सेवन करने से शरीर में खून की कमी दूर होती है।


रोजाना गिलोय का सेवन करने से खून साफ होता है और बॉडी डिटॉक्स होती है। 


रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गिलोय का जूस खून की कमी को दूर करता है।


एनीमिया बीमारी होने पर गिलोय की पत्तियों को पीसकर इसे शहद और घी के साथ सेवन करना लाभकारी होता है।


इसके अलावा गिलोय, आंवला, अदरक और काले नमक में मिलाकर ब्लेंड कर इसका सेवन कर सकती हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Giloy benefits, Anemia, Giloy, गिलोय के फायदे, Benefits of Herbs, Giloy Ke Fayde, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, गिलोय, Ayurvedic tips

Related Posts