खर्राटों की समस्या से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे जल्द दिलाएंगे निजात

  • Healthy Nuskhe
  • Aug 05, 2021

खर्राटों की समस्या से हैं परेशान? ये घरेलू नुस्खे जल्द दिलाएंगे निजात

कई लोग रात को सोते समय खर्राटे लेते हैं। खर्राटे लेने वाले व्यक्ति को इस बात का पता नहीं चलता है लेकिन इससे उसके साथ सोने वाले व्यक्ति को परेशानी होती है। खर्राटे लेने की कई वजह हो सकती है जैसे थकान, तनाव, मोटापा या स्लीप एपनिया जैसी बीमारी के कारण भी खर्राटे की समस्या हो सकती है। खर्राटे को हल्के में नहीं लेना चाहिए क्योंकि यह दिल की बीमारी का संकेत भी हो सकता है। अगर आप भी खर्राटों की समस्या में जूझ रहे हैं तो ये घरेलू नुस्खों को आजमाएं - 


जैतून का तेल 

खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैतून का तेल सूजन को कम करने में मदद करता है जिससे खर्राटों की समस्या में फायदा होता है। इसके लिए आप एक चम्मच जैतून के तेल में एक चम्मच शहद मिलाकर सोने से पहले इसका सेवन करें। नियमित रूप से इसका सेवन करने से खर्राटों से जल्द छुटकारा मिलेगा। 


हल्दी 

हल्दी में औषधीय गुण होते हैं जिससे खर्राटों की समस्या में फायदा होता है। हल्दी में एंटीइंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो नाक में जमाव को खत्म करने में मदद करते हैं। इससे साँस लेना आसान हो जाता है और खर्राटों में फायदा होता है। इसके लिए  रोजाना एक गिलास दूध में हल्दी डालकर पिएँ। ऐसा करने से खर्राटों की समस्या में जल्द लाभ होगा। 


देसी घी 

देसी घी भी खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाने का एक असरदार घरेलू नुस्खा है। देसी घी कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है जिससे नाक ब्लॉकेज ठीक होती है और अच्छी नींद आती है। रोजाना सोने से पहले देसी घी की एक-एक बूँद अपनी नाक के दोनों छिद्रों में डालें। ऐसा करने से आपको खर्राटों की समस्या से छुटकारा मिलेगा और आप चैन की नींद सो पाएंगे। 


इलायची  

इलायची के सेवन से भी खर्राटों की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इससे नाक के छिद्रों को खोलने में मदद मिलती है जिससे सांस लेने में आसानी होती है। इसके लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच इलायची पाउडर डालकर पिएँ। नियमित रूप से इसका सेवन करने से बंद नाक को खोलने में मदद मिलेगी और खर्राटों से छुटकारा मिलेगा।    


पुदीने का तेल 

खर्राटों की समस्या से निजात पाने के लिए आप पुदीने के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसमें एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं जिससे गले और नाक के छिद्रों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक गिलास पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदे डालकर इससे गरारे करें। नियमित रूप से ऐसा करने से खर्राटों से राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
home remedies, home remedies for snoring, how to stop snoring problem, kharraton ke gharelu upaay, घरेलू नुस्खे, खर्राटों के लिए घरेलू नुस्खे, खर्राटों की समस्या के घरेलू उपाय

Related Posts