Health Tips: Period Pain में अब Painkiller को कहें Bye, किचन का यह मसाला देगा मिनटों में आराम

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 06, 2026

Health Tips: Period Pain में अब Painkiller को कहें Bye, किचन का यह मसाला देगा मिनटों में आराम

कई महिलाएं अक्सर पीरियड्स के दर्द से परेशान रहती हैं। महीने के ये 4-5 दिन काफी मुश्किल भरे होते हैं। लेकिन क्या आज जानती हैं कि रसोई घर का एक मसाला आपकी सेहत के लिए कितना फायदेमंद हो सकता है। अजवाइन को अक्सर खाने के स्वाद को बढ़ाने या फिर अपच की समस्या को दूर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वहीं यह महिलाओं की सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है।


पीरियड्स के दौरान होने वाली ऐंठन, पेट दर्द और भारीपन जैसी समस्याओं में अजवाइन काफी फायदेमंद होती है। पेट की दिक्कतों को दूर करने के लिए इसका सेवन किया जाता है। यह मासिक धर्म में होने वाले दर्द का भी इलाज है। ऐसे में हम इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि पीरियड्स में कैसे इससे राहत पाई जा सकती है।


फायदेमंद है अजवाइन

आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक अजवाइन की चाय पीने से पेट दर्द से राहत मिलती है। वहीं पीरियड्स की कई जटिलताओं को इसके सेवन से कम किया जा सकता है।


अजवाइन की गर्माहट पेट की मांसपेशियों की ऐंठन को शांत करने का काम करती है।


अचवाइन के सेवन से पाचन बेहतर होता है और गैस की समस्या भी कम होती है।


पोषक तत्वों का खजाना

अजवाइन में कैल्शियम, फास्फोरस और सोडियम होता है। वहीं इसके प्रोटीन, फाइबर और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण अजवाइन को कई मामलों में कारगर औषधि बनाते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए गर्मियों में एक चम्मच से ज्यादा इसका सेवन नहीं करना चाहिए।


वेट लॉस में भी सहायक

अजवाइन सिर्फ पीरियड्स क्रैंप्स में नहीं बल्कि यह वेट लॉस में भी सहायक है। इसके सेवन से गैस की समस्या से छुटकारा मिलता है और ओवरईटिंग से होने वाले दर्द से राहत मिलती है। यह सामान्य सर्दी के इलाज में भी उपयोगी है। अजवाइन के सेवन से ठंड से राहत मिलती है। वहीं इससे बीपी को भी कंट्रोल किया जा सकता है।


ऐसे बनाएं अजवाइन की चाय

कुछ लोग साबुत अजवाइन का सेवन करते हैं। वहीं पीरियड्स के दर्द से राहत पाने के लिए आप अजवाइन के पानी का सेवन कर सकती हैं। पीरियड्स में होने वाले मूड स्विंग्स जैसी परेशानियों से राहत पाने में अजवाइन कारगर है।


इसकी चाय बनाने के लिए एक कप पानी में एक चम्मच अजवाइन डालें। फिर गैस पर 3 से 4 मिनट तक उबालें। जब यह ठंडा हो जाए, तो इसको छान लें। फिर मिठास के लिए इसमें गुड़ या शहद मिलाएं और इसको पिएं। इससे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Period Pain, Women Health, Period Cramps, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, Ajwain For Periods, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, Menstrual Pain Relief

Related Posts