Constipation Remedies: घरेलू उपायों से दूर करें कब्ज की समस्या, सुबह पेट भी होगा खाली

  • अनन्या मिश्रा
  • Jun 10, 2023

Constipation Remedies: घरेलू उपायों से दूर करें कब्ज की समस्या, सुबह पेट भी होगा खाली

बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोगों में कब्ज की समस्या बढ़ती जा रही है। कब्ज यानी की शौच करने में कठिनाई होना और देर तक वॉशरूम में रहने के बाद भी पेट का खाली न होना। यदि आपको भी कब्ज की समस्या है। शौच जाने के दौरान दर्द रहता है और पेट भर-भरा रहता है। अगर डॉक्टर के पास जाने के बाद भी आपको इस समस्या से निजात नहीं मिल रही है तो आप कुछ घरेलू नुस्खे भी आजमा सकते हैं। इन उपायों से आपको जल्द ही कब्ज की समस्या से राहत मिलेगी।


अलसी का प्रयोग

रात में सोने से पहले 1 गिलास पानी में 1 चम्मच अलसी उबालकर ठंडा कर लें। फिर इसको पी लें। अगर आप रोज रात में सोने से पहले इस तरह से अलसी का सेवन करते हैं। तो आपको कब्ज से राहत मिलेगी और आपका पेट भी साफ हो जाएगा।


घी और गर्म पानी 

कब्ज से निजात पाने के लिए रोज रात में घी और एक गिलास गर्म पानी को मिक्स कर पीना चाहिए। इससे आपको सुबह कब्ज की शिकायत नहीं होगी। वहीं आप पानी की जगह पतले दूध का भी सेवन कर सकते हैं। 


अंजीर से होगा फायदा

अगर आप अपनी डाइट में रोज अंजीर का सेवन करते हैं तो यह आपके लिए काफी फायदेमंद होगा। अंजीर में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। साथ ही यह कब्ज से राहत देने में सहायक है। अंजीर का सेवन आंतों को साफ कर आपके पाचन तंत्र में सुधार करने में मदद करता है। प्रतिदिन 2 भीगे हुए अंजीर खाने से आपको लाभ मिल सकता है।


अदरक की चाय

अगर आपको भी चाय पीना काफी पसंद है तो इसका फायदा आपको कब्ज से राहत दिला सकता है। बता दें कि अदरक की चाय को आप कब्ज से निजात पाने के लिए इस्तामल कर सकते हैं। लेकिन बिना दूध वाली चाय में अदरक डालकर बनाएं। फिर इसको पी लें। इससे आपको कब्ज की समस्या में फायदा मिल सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Health Tips In Hindi, Constipation Remedies, Constipation Cure, Food For Constipation, Best Foods For Constipation, Constipation Problems, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी,

Related Posts