तिल और मस्सों को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलु उपाय

  • Healthy Nuskhe
  • Feb 19, 2020

तिल और मस्सों को हटाने के लिए आजमाएं ये घरेलु उपाय

चेहरे या शरीर पर किसी भी तरह के तिल और मस्सें कहीं आपकी खूबसूरती में चार चाँद लगा देते हैं वहीं अगर एक से ज्यादा तिल और मस्सें त्वचा पर हो जाए तो वो धब्बों की तरह दिखने लगते हैं, जिससे आपकी खूबसूरती फिकी पड़ जाती हैं। बढ़ती उम्र के साथ कुछ तिल और मस्सें गायब हो जाते हैं लेकिन शरीर के सारे तिल और मस्सें गायब हो जाए ऐसा मुमकिन नहीं है। कुछ घरेलु उपायों की मदद से बिना किसी परेशानी के आप अपने चेहरे या शरीर के तिल और मस्सों से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जाने इन घरेलु उपायों के बारे में-

 

सेब का सिरका-

सेब का सिरका तिल और मस्सों को हटाने में मदद करता है, सेब के सिरके में रुई को भिगो कर उसे तिल या मस्सों पर लगाए और 5-6 घंटे के लिए उसे लगा रहने दे। सेब के सिरके में मौजूद एसिड तिल और मस्सों को सूखा देता है, जिसके कारण उसपर पपड़ी बनने लगती है कुछ समय बाद तिल और मस्सें गायब हो जाते हैं। 

 

अलसी का तेल-

दो तीन बून्द अलसी के तेल में थोड़ा सा शहद मिलाकर उसका मिश्रण तैयार कर लें, फिर उसे तिल या मस्सों पर लगा लें। इस मिश्रण को एक घण्टा लगा रहने दे उसके बाद इसे पानी से साफ कर लें। इस मिश्रण को दिन में दो बार इस्तेमाल करे। अलसी का तेल शरीर पर दाग धब्बों को ठीक करने में मदद करता है, ये तेल तिल और मस्सों के लिए भी वैसे ही काम करता है। 

 

अनानास का जूस-

अननास के टुकड़े को तिल और मस्सों पर लगाए, उसके रस को तिल और मस्सों पर 10-15 मिनट तक लगा रहने दे फिर उसे पानी से साफ कर लें। अनानास में साइट्रिक एसिड होता है जो तिल और मस्सों को गला देता है जिसके कारण कुछ दिन बाद तिल और मस्सों गायब हो जाते हैं।

 

प्याज का रस-

प्याज को घिस कर उसका जूस निकाल लें। अब इस जूस को तिल और मस्सों पर लगा कर कुछ घण्टे के लिए ऐसे ही छोड़ दे, फिर पानी से इसे साफ कर लें। प्याज में मौजूद एसिड कुछ ही दिनों में तिल और मस्सों को शरीर से हटा देता है।

 

लहसुन का पेस्ट-

लहसुन को पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर लें, इस पेस्ट को तिल और मस्सों पर लगा कर उसे बांध कर रातभर के लिए छोड़ दे। लहसुन के पेस्ट से तिल और मस्सों पर पपड़ी बनेगी और उनका आकार छोटा होता जाएगा, तिल और मस्सें कुछ दिनों में गायब हो जाएगा। लहसुन का रोजाना इस्तेमाल करने से आपको बेहतर फायदा मिलेगा।

 

एलोवेरा जेल-

तिल और मस्सों पर एलोवेरा जेल लगाए और उसे ढक कर एक घंटे के लिए छोड़ दे, फिर उसे साफ कर लें। ऐसा दिन में दो बार करें। एलोवेरा तिल और मस्सों को धीरे धीरे हटाएगा, इसके लिए आपको थोड़ा इंतज़ार करना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
how to remove moles,remove moles with home remedies,remove moles naturally,home remedies for moles,gharelu nuskho se til or masso ko hataye,तिल और मस्सों को कैसे हटाएँ,तिल और मस्सें हटाने के घरेलु उपाय

Related Posts