Moringa Water Benefits: एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में फायदेमंद है मोरिंगा का पानी, ऐसे करें डाइट में शामिल

  • अनन्या मिश्रा
  • Jul 08, 2024

Moringa Water Benefits: एक नहीं बल्कि कई बीमारियों में फायदेमंद है मोरिंगा का पानी, ऐसे करें डाइट में शामिल

मोरिंगा जिसको सहजन भी कहा जाता है, इसमें कई तरह के पोषक तत्व और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। मोरिंगा की पत्तियां, फलियां और फूल हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। आमतौर पर सहजन की लोग फलियां खाते हैं। लेकिन इसकी पत्तियों और फूलों को भी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। बता दें कि मोरिंगा की पत्तियां स्वाद से भरपूर होने के साथ गुणों की खान होती हैं। इसका सेवन करने से आपको सेहत संबंधी कई फायदे मिलते हैं।


सदियों से पारंपरिक चिकित्सा में मोरिंगा का इस्तेमाल किया जाता रहा है। आयुर्वेद के मुताबिक रोजाना सुबह मोरिंगा का पानी पीने से सेहत को कई तरह से फायदा मिलता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको रोजाना सुबह मोरिंगा की पत्तियों के पानी के सेवन से होने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।


हड्डियों के लिए फायदेमंद

मोरिंगा में मौजूद एंटी-इंफ्लेनेटरी गुण दर्द और तकलीफ को कम करने में सहायक होते हैं। यह हड्डियों के घनत्व और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए जरूरी पोषक तत्व भी देता है।


डायबिटीज होगी कंट्रोल

अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो मोरिंगा का पानी आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है। यह आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों और प्री-डायबिटीज लक्षणों का अनुभव करने वालों के लिए फायदेमंद होता है।


बूस्ट होगा मेटाबॉलिज्म 

यदि आप रोजाना सुबह मोरिंगा के पानी का सेवन करते हैं, तो आपके मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है। यह क्रेविंग्स को कम करने के साथ ही वेट लॉस में भी सहायक होता है।


डिटॉक्सिफिकेशन में लाभकारी

मोरिंगा के पानी में अपने नेचुरल डिटॉक्सिफिकेशन गुण पाए जाते हैं। जो कि लिवर और किडनी के कार्य में सहायक होता है। इस पानी का सेवन करने से यह आपके शरीर को डिटॉक्सिफाई करता है और एनर्जी लेवल को बढ़ाता है।


त्वचा के लिए फायदेमंद

इसके साथ ही मोरिंगा विटामिन ई और आयरन से भरपूर होता है। जो आपकी त्वचा को हेल्दी रखता है और बालों के विकास को बढ़ाता है। साथ ही यह आयरन के लेवल को सुधारने के साथ एनीमिया के इलाज में सहायक होता है।


पोषक तत्वों से भरपूर

बता दें कि मोरिंगा में विटामिन ए, सी, ई, मिनरल्स जैसे कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपको सभी जरूरी पोषक तत्व मिलता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Moringa, Moringa Water Benefits, Moringa Water, मोरिंगा पानी, Health Benefits, समर केयर, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, मोरिंगा, Summer care, Moringa Leaves Uses

Related Posts