गर्मियों में घर पर आसान तरीकों से बनाएं ये मोजिटो और ड्रिंक्स

  • Healthy Nuskhe
  • May 30, 2020

गर्मियों में घर पर आसान तरीकों से बनाएं ये मोजिटो और ड्रिंक्स

गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में शरीर में पानी की कमी भी हो सकती है। गर्मियों में नींबू पानी सबसे बेहतरीन ऑप्शन है। मगर आप इस नींबू पानी को अलग तरीके से ट्राय कर सकते हैं। आप इस नींबू पानी को मोजिटो (mojito) बना सकते हैं। अगर आपके घर पर मेहमान आये हैं, आपने कोई पार्टी रखी है। आप फलों की मदद से कुछ मजेदार ड्रिंक्स या मॉकटेल तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे मोजिटो की रेसिपी बताएंगे जिन्हें आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे सब लोग खुश होकर पीएंगे साथ ही ये ड्रिंक्स आपके शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करेंगे।


आइए जानते हैं - 


1. मैंगो मोजिटो (Mango Mojito) सामग्री-


1 गिलास माजा या फ्रूटी

1 टीस्पून चिल्ली फलेक्स

1 टीस्पून काला नमक

1/2 नीम्बू


विधिः  

ये मैंगो मोजिटो पीने में बहुत ही लजीज़ लगती है, इसको बनाना बहुत ही आसान है, इसके लिए एक ग्लास में माजा लें। अब उसमे नीम्बू, नमक, चिल्ली फलेक्स डाले।अच्छे से मिक्स करें और कुछ देर के लिए फ्रिज में रख दें।फ्रिज में एकदम ठंडी होने के बाद आप इसे अच्छे से सर्व करें।


2. ऑरेज मोजिटो (orange Mojito) सामग्री-


2 संतरे पल्प निकाल लें

आईस क्यूब्स

चीनी

8 पुदीना पत्ती


विधिः

इसको बनाने में भी बिल्कुल महन्त नही करनी पड़ेगी। इसके लिए आपको एक ग्लास में संतरे के पीस काट कर डाले। पुदीने की 8 पत्तियां डालकर, 2 छोटी चम्मच शुगर, थोड़ी आईस क्यूब्स, 1/2ग्लास सोडा इसमें मिक्स करें। अब इसे फ्रिज में रखें और मजे से पियें।


3. वॉटर मेलन मोजिटो (water melon mojito) सामग्री-

 

शुगर सिरप

1/2 कप तरबूज के पीस (बीज निकले हुए)

1/2 नींबू का रस

5-6 पुदीना पत्ती

1/4 चम्मच काला नमक

ठंडा सोडा वाटर


विधिः

तरबूज के टुकड़े को मिक्सर में पीसकर, अब इसे एक छलनी से छान लें। अब सर्विंग ग्लास में तरबूज का जूस डाल लें फिर नींबु निचोड़ लें। पुदीना की पत्तियों के छोटे टुकड़े करें। ग्लास में डाल कर जरूरत के अनुसार शुगर सिरप डाल कर चम्मच से हिला दें। सोड़ा वाटर से ग्लास भर लें इसे सर्व करें। तरबूज के बॉल्स और पुदीना के पत्ते से इसका स्वाद लाजवाब हो जाएगा।


4. ग्रेप्स मोजिटो (grapes mojito) सामग्री-

1 कप अंगूर

पुदीनें की पत्तियां

शक्कर

नमक

ठंडा पानी


विधिः

अंगूर, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस, शक्कर, नमक, ठंडा पानी और बर्फ इन सबको मिक्सी में पीस लें। अच्छे से पिस जाने पर जूस को छान लें और ग्लास में डालकर धनिया पत्ती के साथ सजाकर सर्व करें, इस प्रकार ठंडा-ठंडा ग्रेप्स मोजिटो तैयार है।


5. किवी मोजिटो सामग्री

 

1 बड़ी किवी

पुदिना के कुछ पत्ते

2 टी स्पून लाइम जूस

4 टेबल स्पून शुगर

बर्फ

सोडा वाटर


विधिः

कीवी को छील कर टुकड़ों मे काट लें। मिक्सर में चीनी, किवी और पुदीना के पत्ते डाल कर पीस लें। गिलास मे बर्फ ड़ाल दें। दो गिलास लें आधा-आधा दोनों गिलास में किवी पेस्ट डालें। सोडा वाटर डालें अब इसे कर सर्व करे।


6. लेमन मोजिटो(lemon mojito)- सामग्री-


नींबू की 4-5 टुकड़े

8 पुदीना पत्ती

45 एमएल शुगर सिरप 

सोडा

स्वादानुसार नींबू का रस


विधिः

क्रश किए हुए लेमन मोजिटो बनाने के लिए सबसे पहले नींबू को छोटे टुकड़ों मे काट लें, इसके बीज निकाल लें। अब एक ग्लास में चीनी, नींबू और पुदीने की पत्तियों को डालकर अच्छे से मैश कर लें। इसके बाद इसमें पिसी हुई बर्फ और नींबू का रस डालें। अब इसमें ऊपर से सोडा डालें और नमक डालकर अच्छे से मिला लें। अब लेमन मोजिटो बनकर तैयार है, इसे ठंडा सर्व करें।


ये मोजिटो आपकी सेहत के लिए अच्छा है, गर्मियों में और इसे आप घर पर मौजूद चीजों से आसानी से बना सकते हैं।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Grape Mojito,Kiwi Mojito,Mango Mojito, Mojitos,Orange Mojitos, lemon, easy mojito recipe मोजिटो, ग्रेप्स मोजिटो, मैंगो मोजिटो, कीवी मोजिटो, ऑरेंज मोजिटो, मोजिटो रेसिपी, घर पर आसानी से बनाएं मोजिटो

Related Posts