Bad Breath: मुंह की बदबू को दूर करने के लिए घर पर बनाएं माउथ फ्रेशनर, जानें बनाने का तरीका

  • अनन्या मिश्रा
  • Aug 08, 2023

Bad Breath: मुंह की बदबू को दूर करने के लिए घर पर बनाएं माउथ फ्रेशनर, जानें बनाने का तरीका

रात भर में हमारे मुंह में बैक्टीरिया और सलाइवा बनता है। जिसके कारण सुबह मुंह से बदबू आने लगती है। इसलिए सुबह उठने पर हमें ब्रश करने के साथ ही रात में ब्रश करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि अगर आप रात में कुछ ऐसा खाते हैं, जिसके फ्लेवर तेज हो तो मुंह से बदबू आने लगती है। वहीं कुछ लोगों के मुंह से हमेशा बदबू आती रहती है। ऐसा माउथ हाइजीन की तरफ ध्यान न देने के कारण ऐसा होता है। वहीं पेट संबंधी समस्या होने पर भी मुंह से बदबू आती रहती है।


बता दें कि जब बैक्टीरिया फूड को तोड़ता है तो उसमें से निकलने वाली गैस बदबू का कारण बनती है। वहीं कुछ अन्य मामलों में मुंह से बदबू आना डेंटल प्रॉब्लम्स की तरफ भी इशारा करती है। ऐसे में आपको फौरन डेंटिस्ट की सलाह लेनी चाहिए। अगर प्याज-लहसुन वाली चीजों को खाकर आपके मुंह से बदबू आ रही है तो घर में बने माउथ फ्रेशनर की मदद से इसे दूर किया जा सकता है। आप चाहे तो माउथ फ्रेशनर को माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल किया जाता है। आज हम आपको घर पर माउथ फ्रेशनर बनाने के तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे आप मीटिंग आदि से पहले इस्तेमाल कर मुंह की बदबू को दूर रखने में कामयाब होंगे।


जानिए क्यों आती है मुंह से बदबू

कई बार दांतों के बीच खाना फंस जाता है। कुल्ला करने के बाद भी दांतों और मसूड़ों के बीच कुछ पार्टिकल्स जमे रहते हैं। चिपचिपे प्लाक की तरह दांतों में यह बैक्टीरिया जमने लगता है। प्लाक जमने से न सिर्फ दांत पीले होते हैं, बल्कि मसूड़ों को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में अगर आप रोजाना ब्रश नहीं करते हैं, तो बैक्टीरिया का उत्पादन करने से मुंह से बदबू आने लगती है।


ऐसे बनाएं इंस्टेंट माउथ फ्रेशनर

अगर आप घर में माउथ फ्रेशनर बनाकर तैयार करते हैं, तो इसमें किसी भी तरह का केमिकल इस्तेमाल नहीं होता है। साथ ही यह दांतों को भी नुकसान नहीं पहुंचाता है। मुंह की बदबू को दूर करने के लिए घर पर बना फ्रेशनर प्रभावी होता है। बता दें कि आप दो तरह से माउथ फ्रेशनर बनाकर तैयार कर सकते हैं।


मिंट माउथ फ्रेशनर 

 

सामग्री

 फिटकरी- 1/4 छोटा चम्मच 

पानी- 1 कप 

पुदीना के पत्ते- 4-5

सेंधा नमक- 1/4 छोटा चम्मच

नींबू का रस- 1 छोटा चम्मच 

पोलो मिंट- 3-4


ऐसे बनाएं

सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म कर लें। फिर इसमें फिटकरी और नींबू का रस डालकर मिलाएं।

इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी में पुदीना व पोलो डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें।

फिर करीब 10 मिनट बाद एक चम्मच से मिश्रण को घोलें और छानकर कंटेनर में रख लें।

अब आप सुबह-शाम ब्रश करने के बाद इस मिश्रण से गार्गल करें। इसे स्प्रे बोतल में रख लें और बाहर जाने पर स्प्रे करें।

बता दें कि फिटकरी बदबू को हटाने के साथ दांत के दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करता है। 

पुदीना बदबू को दूर करने के लिए फायदेमंद होता है। 

वहीं नींबू में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल क्वालिटी मुंह की बैक्टीरिया को दूर करने का काम करता है।


लेमन विनेगर माउथ फ्रेशनर


सामग्री

एप्पल साइडर विनेगर- 1 बड़ा चम्मच 

लेमन जूस- 1 छोटा चम्मच

पानी- 1/2 कप


ऐसे बनाएं

सबसे पहले एप्पल साइडर विनेगर और लेमन जूस को पैन में डालकर मिक्स कर लें।

फिर इसमें पानी मिलाकर इसे कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें।

अब इस फ्रेशनर से रोजाना गार्गल करें। इससे धीरे-धीरे मुंह की बदबू दूर हो जाएगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Bad breath, Natural Mouth Freshener, Dry Mouth Remedies, White Teeth, Health Benefits, Home Remedies, homemade mouthwash, माउथ फ्रेशनर, माउथवॉश, घरेलू नुस्खे

Related Posts