फेशियल हेयर से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय और बनाएं घर पर हेयर रिमूवल स्क्रब

  • Healthy Nuskhe
  • Jul 30, 2020

फेशियल हेयर से हैं परेशान, अपनाएं ये घरेलू उपाय और बनाएं घर पर हेयर रिमूवल स्क्रब

अक्सर महिलाओं में फैशियल हेयर्स की परेशानी देखी जाती है, जो अपरलिप्स और फोरहैड पर अधिक होती है, कई महिलाओं में ये समस्या अधिक बढ़ भी जाती है लगभग सभी महिलाएं इस परेशानी से निजात पाने के लिए थ्रेडिंग या फिर वैक्स का सहारा लेती हैं इसमे उन्हें अत्यधिक दर्द तो सहना ही पड़ता है और कुछ टाइम बाद ये बाल फिरसे उग जाते हैं। 


यहां तक कि कुछ महिलाएं इसे हटाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट का सहारा भी लेती हैं। लेकिन यह ट्रीटमेंट बहुत ज्‍यादा महंगा होने के कारण हर कोई इसे नहीं करवा पाता है।

 

अगर आप भी इसी तरह चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्‍योंकि अगर आप चाहें तो इन्हें घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से स्‍क्रब बनाकर आसानी से हटा सकती हैं। इन स्‍क्रबस की सबसे अच्‍छी बात ये है कि इससे आपकी त्वचा को भी नुकसान नहीं पहुंचेगा।


हर महिला इन फेशियल हेयर या चेहरे के अनचाहे बालों से हर छुटकारा पाना चाहती है, क्‍योंकि ये चेहरे की सारी खूबसूरती को कम कर देते हैं। शायद अन्य महिलाओं की तरह आप भी नही जानती हैं कि लंबे समय तक इन्हें दूर रखने के लिए होममेड और नेचुरल तरीके ज्यादा कारगर सिद्ध होते हैं। 


इनके नियमित रूप से इस्‍तेमाल से आप फेशियल हेयर की ग्रोथ को भी काफी हद तक कम कर सकती है।बिल्कुल सही समझे चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए घर में आसानी से उपलब्‍ध चीजों से बने स्‍क्रब सबसे ज्‍यादा प्रभावी होते हैं। फेशियल हेयर से छुटकारा दिलाने वाले 3 स्‍पेशल घरेलू चीजों से बनने वाले स्क्रब्स के बारे में विस्तार से जानिए।


1. संतरे के छिलके के पाउडर का स्‍क्रब 

सामग्री

चंदन पाउडर- 1 चम्‍मच 

संतरे के छिलके का पाउडर- 1 चम्‍मच 

हरे मूंग का पाउडर- 1 चम्‍मच 

गुलाब जल- 1 चम्‍मच 

नींबू का रस- 1 चम्‍मच 

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका 

इन सभी चीजों को एक साथ मिलाकर पेस्ट बना लें।

फिर इसे अपने चेहरे पर लगाए। 


15 मिनट तक इसे चेहरे पर रहने दें, ड्राई होने के बाद इसे अंगुलियों से धीरे-धीरे गोल घुमाते और मसाज करते हुए हटा दें। चेहरे के लिए जादू की तरह काम करने वाला गुलाब जल,इस स्क्रब के साथ फेस को और ग्लो देगा।


2. कलौंजी स्क्रब

सामग्री

स्किम्ड मिल्क या कच्चा दूध- 2 चम्‍मच 

कलौंजी के बीज- 1 बड़ा चम्‍मच 

शहद और ओट्स पाउडर- आवश्‍यकतानुसार

स्क्रब बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले कलौंजी को दूध में भिगोकर, 10 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ताकि कलौंजी के बीज मुलायम हो जाएं।

फिर इसमें ओट्स पाउडर और शहद मिलाएं।

आपका स्‍क्रब तैयार है। आप इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।

सूखने के बाद इसे हल्के हाथों से गोल-गोल मसाज करते हुए और स्‍क्रब को हटा लें।


3. चीनी का स्‍क्रब

सामग्री 

दानेदार चीनी- 2 कप 

नींबू का रस- 1/4 कप 

स्ट्रिप्स

बटर नाइफ 


बनाने और लगाने का तरीका

सबसे पहले चीनी में नींबू का रस मिलाएं।

इन्हें अच्छे से मिलाकर एक पतीले में तब तक गरम करें, जब तक कि चीनी गाढ़ी न हो जाए।

अब इसे आंच से उतारकर इसमें ग्लिसरीन मिलाएं।

इसे किसी हिट प्रूफ कंटेनर में स्टोर करें।

इस पेस्‍ट को होंठ के ऊपर, चिन और बालों वाली जगह पर लगाएं और स्ट्रिप्‍स की हेल्‍प से इसे खींचकर निकाल लें।


आपको बता दें कि ये उपाय हफ्ते में एक बार किया जा सकता है। और सबसे अच्‍छी बात ये सारे ही उपाय बेहद आसान और असरदार हैं और ये पूरी तरह से नेचुरल हैं, इसलिए चेहरे पर इनका कोई साइड इफेक्‍ट भी नहीं होता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Remove facial hair, easy ways to remove facial hair, ways to scrub, remove facial hair from scrub, sugar scrub, scrub of orange peel, फेशियल हेयर को हटाए, फैशियल हेयर को हटाने के आसान तरीके, स्क्रब बनाने के तरीके, स्क्रब से हटाए फैशियल हेयर, चीनी का स्‍क्रब, संतरे के छिलकों का स्क्रब

Related Posts