Prickly Heat: घमौरियों ने कर रखा है परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द ही मिलेगा आराम

  • अनन्या मिश्रा
  • May 20, 2024

Prickly Heat: घमौरियों ने कर रखा है परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय, जल्द ही मिलेगा आराम

गर्मियों का मौसम आते ही लोगों को तमाम तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में घमौरियों की समस्या बढ़ जाती है। इसको प्रिकली हीट और हीट रैश भी कहा जाता है। यह पसीने की ग्रन्थियों के पोर्स बंद होने की वजह से हो जाती है। इसके होने पर शरीर में छोटे-छोटे लाल दाने निकल आते हैं और जलन व खुजली की समस्या हो सकती है।

 

यह शरीर के किसी भी हिस्से में हो सकती है। घमौरियां सबसे ज्यादा सीने, पीठ, चेहरे और हाथों पर निकलती है। घमौरियां निकलने पर धूप में जाने से परेशानी और दिक्कत बढ़ती है। ऐसे में अगर आप भी घमौरियों से परेशान हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको घमौरियों से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।


कूल बाथ

घमौरियों से शरीर का बचाव करने के लिए आप कूल बाथ ले सकते हैं। यह आपकी त्वचा को राहत देगा। साथ ही कूल बाथ लेने से रोम छिद्र खुल जाएंगे और हीट रैश में आराम मिलेगा।


डिटॉक्स ड्रिंक्स

इसके साथ ही गर्मियों में घमौरियों की समस्या से बचने के लिए अपने शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। क्योंकि नींबू पानी आपकी बॉडी के लिए एक अच्छा डिटॉक्स ड्रिंक हो सकता है। यह शरीर को साफ करने के साथ विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में सहायक होता है। वहीं नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है।


कॉटन कपड़े

गर्मियों में घमौरियों की समस्या से बचने के लिए कॉटन कपड़े पहनना चाहिए। क्योंकि इस कपड़े में पसीना सोखने के गुण पाए जाते हैं। गर्मी के मौसम में पॉलिस्टर, रेयॉन, सिंथेटिक और जॉर्जेट आदि फैब्रिक पहनने से बचना चाहिए।


शहद

बता दें कि शहद में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अगर आप रोजाना शहद का सेवन करने के साथ ही इसको स्किन पर अप्लाई करती हैं, तो घमौरियों में आराम मिलता है। इसमें मौजूद  एंटीऑक्सीडेंट स्किन में होने वाली जलन को दूर करता है। 


नारियल तेल

अगर आप भी घमौरियां होने से परेशान हो गए हैं, तो रात में सोने से पहले आप वर्जिन नारियल का तेल लगाएं। इस तेल में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो हीट रैशेज को ठीक करने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण स्किन की स्थिति को सुधारने में मदद करता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Ghamori, Prickly Heat, Heat Rash, Ghamori ke Gharelu Ilaj, घमौरियां, घमौरी का इलाज, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी, हीट रैशेज, Prickly Heat Home Remedy

Related Posts