CLOSE

अनचाहे मस्सों से हैं परेशान? आइये जानें इसे हटाने के कुछ घरेलु और आसान उपाय

By Healthy Nuskhe | Feb 07, 2022

हर कोई चाहता है कि उसका चेहरा साफ-सुथरा हो और उसमें कोई भी दाग-धब्बे न हों। चेहरे के दाग-धब्बे खूबसूरती को कम कर देते है। कभी-कभी कुछ लोगों की स्किन के ऊपर काले, भूरे रंग या लाल रंग के छोटे-छोटे मस्से हो जाते हैं। ये मस्से बहुत बड़े और बहुत छोटे दोनों ही साइज के होते हैं। चेहरे से इन मस्सों को दूर करने के लिए कुछ लोग सर्जरी या फिर लेजर करवाते हैं। जिससे उन्हें बहुत दर्द सहना पड़ता है। आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होनेवाले मस्से भले ही तक़लीफ़देह न हों, पर देखने में ये बिलकुल अच्छे नहीं दिखते हैं। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो मस्सों की समस्या से जूझ रहे हैं। इनसे छुटकारा पाने के लिए न जाने लोग क्या-क्या करते हैं। कई तरह की दवाइयों से लेकर लेज़र तक लोग इन पर हज़ारों रुपये खर्च करते हैं। मस्‍से, त्‍वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड से बनते हैं। मस्‍से गर्दन, हाथ, पीठ, चिन, पैर या शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते हैं।
मस्से का कारण 
मस्सा ह्यूमन पैपिलोमा वायरस नामक विषाणु के कारण होते है। ये नॉन-कैंसरस होता है। यह वायरस शरीर में कटी-फटी जगहों से प्रवेश करता है। मस्से छूने और उसके बाद अपने शरीर के दूसरे हिस्से को छूने भर से ही खुद को नये सिरे से संक्रमित कर सकते है। तौलिया या निजी उपयोग की दूसरी कोई चीज़ का इस्तेमाल करने से यह एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे में पहुंच जाती है। 
मस्से का लक्षण 
यह खुरदुरी सतह वाला, सपाट और मुलायम भी हो सकते है। इनका रंग त्वचा की रंग का हो सकता है साथ ही भूरा, गुलाबी या सफ़ेद भी हो सकता है। इनके कटने-छिलने या निकालने की स्तिथि में इनमे खारिश या खून निकलने की संभावना होती है। मस्से में रक्त वाहिनिओ द्वारा खून और पोषक तत्व पहुँचता है जो काले बिन्दुओं जैसी दिखाई देती हैं।
यहां हम आपके लिए कुछ आसान घरेलू टिप्स लेकर आए हैं, जिन्हें अपनाकर आप घर बैठे मस्सों की समस्या को दूर कर सकती हैं। साथ ही इन नुस्खों के उपयोग से आपकी त्वचा में कसावट आए आएगी और स्किन का ग्लो भी बढ़ेगा -
1. केले का छिलका
चेहरे से मस्सों को हटाने के लिए केले का छिलका सबसे अच्छा उपाय है। केले के छिलके में ऑक्सीकरण रोधी तत्व पाए जाते हैं जो इसे हटाने में मदद करते हैं। इस इस्तेमाल करने के लिए केले के छिलके को मस्से पर 24 घंटें तक बंधा रहने दें। इस उपाय को कुछ दिन करने से मस्से दूर हो जाते हैं।
2. प्याज का रस
प्याज का रस मस्सों को हटाने के लिए रामबाण उपाय है। इसे 20 से 30 दिन तक मस्से पर लगाएं और जब भी समय मिलें प्याज को काटकर मस्सों पर रगड़ें। इसे प्रक्रिया को दिन दो-तीन बार करें। इससे मस्से जड़ से खत्म हो जाते हैं। एक दूसरा तरीका ये भी है कि आप बस प्याज को कद्दूकस से घिस लें या फिर प्याज को काटकर उसे मिक्सी में पीस लें। इसे छानने के बाद इसका रस निकालें। इस रस को रोजाना मस्से पर लगाने से कुछ ही दिन में मस्सा अपने आप सूखकर झड़ जाएगा। 
3. सेब का सिरका
सेब के सिरके में मस्सों को जीवणुओं को मारने की शक्ति होती है। इस से मस्से झड़ते नहीं बल्कि धीरे-धीरे जलने लगते हैं। एपल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका लगाकर मस्सों को जड़ से साफ किया जा सकता है। इसके लिए आप सेब के सिरके में छोटा-सा कॉटन का टुकड़ा भिगो लें। इसे मस्से के ऊपर रखें और रातभर के लिए बैंडेज लगाकर इसे मस्से के ऊपर फिक्स कर दें। सुबह इस बैंडेज को हटाकर स्किन साफ कर लें। ऐसा आपको लगातार 4 से 7 दिन तक करना है। नियमित रूप से इस विधि का पालन करने पर एक सप्ताह के अंदर-अंदर आपका मस्सा जड़ से खत्म हो जाएगा।
4. आलू का टुकड़ा
घर में आप सब्जी में तो आलू खूब डालकर खाते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है आलू ना केवल सब्जी में इस्तेमाल होता है बल्कि ये आपकी कई तरह की स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में कारगर है। यहां तक कि मस्से की समस्या में आलू का रस काफी असरदार है। इसके लिए बस आप आलू का एक टुकड़ा लें और उसे मस्से पर हल्के हाथ से रगड़ें। ऐसा करने से 3-4 दिन में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।
5. लहसुन की कली
खाना का स्वाद बढ़ाने के अलावा लहसुन की कली मस्से से निजात दिलाने में असरदार है। इसके लिए बस आप लहसुन की कली को छील लें। इसके बाद हल्के हाथ से लहसुन की कली को मस्से वाली जगह पर रगड़ें। ऐसा रोजाना करें। कुछ दिन में आप देखेंगे कि मस्सा अपने आप सूख जाएगा और झड़ जाएगा।
6. शहद
मस्सों को हटाने के लिए शहद भी काफी फायदेमंद है। इसे प्रयोग में लाने के लिए शहद को मस्से पर लगा कर 10-12 घंटे के लिए इसे डॉक्टर टेप से ढक्कर रखें और बाद में इसे उतार दें। इस उपाय को 15 दिन करने के बाद आपको फर्क दिखने लगेगा।
7. बरगद के पत्तों का रस
बरगद के पत्ते भी मस्से को जड़ से खत्म करने में इस्तेमाल कर सकते हैं। बस आप बरगद के पत्तों को पीसकर उसका रस निकाल लें। इन्हें लगाने से मस्से के आसपास की त्वचा मुलायम हो जाती है। साथ ही मस्से अपने आप सूखकर झड़ जाते हैं।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.