बारिश के मौसम में घर से मच्छर भगाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

  • Healthy Nuskhe
  • Jul 29, 2021

बारिश के मौसम में घर से मच्छर भगाने के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

बारिश के मौसम में गड्ढों, गमलों और खाली बर्तनों में पानी भरने के कारण मच्छर पैदा होने लगते हैं। इस मौसम में मच्छरों के कारण डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियाँ भी ज़्यादा फैलती हैं। अक्सर लोग मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए मॉस्क्वीटो रिपेलेंट और स्प्रे का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू उपाय करके भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको मच्छरों को भगाने के कुछ आसान घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं - 


नीम का तेल

नीम के तेल का प्रयोग करके भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आप नीम के तेल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दिया कमरे में जला सकते हैं। आप पुदीने के पत्तों का रस भी शरीर पर लगा सकते हैं, ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।


कपूर

कपूर का इस्तेमाल हम आमतौर पर पूजा में करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप कपूर का इस्तेमाल करके मच्छरों से भी छुटकारा पा  सकते हैं। इसके लिए बस कपूर को कमरे में जला कर रख दें और 10 मिनट के लिए खिड़की-दरवाजे बंद कर दें। ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे।


लैवेंडर

लैवेंडर एक बहुत ही अच्छा और खुशबूदार फूल है। आप लैवेंडर का इस्तेमाल मच्छरों को दूर भगाने के लिए भी कर सकते हैं। इस फूल की तेज खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लैवेंडर के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप लैवेंडर के तेल को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या पूरे कमरे में रूम फ्रेशनर की तरह छिड़क सकते हैं।


नींबू और लौंग

आप नींबू और लौंग के इस्तेमाल से भी मच्छरों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए एक नींबू को आधा काट लें और इसके चारों तरफ लौंग खोसकर कमरे में रख दें। इस उपाय से मच्छर कमरे में नहीं आएँगे। 


लहसुन

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि खाने में इस्तेमाल किए जाने वाले लहसुन से मच्छर से भी छुटकारा पाया जा सकता है। दरअसल, लहसुन की गंध  के कारण मच्छर दूर भागते हैं। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप लहसुन का रस अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर लहसुन के रस का छिड़काव भी कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
home remedies, home remedies to get rid of mosquito, natural mosquito repellent, machhar bhagane ke upay, घरेलू नुस्खे, मच्छर भगाने के घरेलू उपाय, मच्छरों से छुटकारा पाने किए घरेलू नुस्खे

Related Posts