सीने की जलन में आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम

  • Healthy Nuskhe
  • Mar 10, 2021

सीने की जलन में आजमाएं ये घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगा आराम

अक्सर खाना खाने के बाद सीने में जलन होने लगती है। यह एक आम समस्या है जिससे कई लोगों परेशान हैं। दरअसल खाना पाचन की प्रक्रिया में हमारा पेट एक ऐसे एसिड को बनाता है जो खाने को पचाने में मदद करता है। लेकिन कई बार यह एसिड आवश्यकता से अधिक मात्रा में बन जाता है जिससे सीने में जलन महसूस होती है। इसके लिए आमतौर पर लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आप कुछ घरेलू उपचारों से भी सीने में जलन की समस्या को ठीक कर सकते हैं। आज के इस लेख में हम आपको एसिडिटी या सीने की जलन को दूर करने के कुछ कारगर घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं - 


अदरक 

पेट की जलन में अदरक का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आपको खाना खाने के बाद सीने में जलन की शिकायत है तो खाना खाने के बाद रक छोटा टुकड़ा अदरक का चबाकर खाएं या अदरक की चाय बनाकर पिएँ। इससे आपको सीने में जलन से जल्द आराम मिलेगा। 


एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी सीने में जलन से राहत दिलाने में एक कारगर घरेलू नुस्खा है। इसके सेवन से पेट में एसिड का लेवल कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए एक चम्‍मच एप्‍पल सिडर विनेगर को एक गिलास पानी के साथ मिलकर पिएँ। 


ऐलोवेरा

ऐलोवेरा हमारे स्वास्थ्य और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है यह तो आप जानते ही होंगे। एलोवेरा जूस के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं में लाभ होता है। अगर आपको सीने में जलन हो रही हो तो खाना खाने के आधे घंटे पहले ¼ कप एलोवेरा जूस पिएँ।


मुलैठी 

मुलैठी को आयुर्वेद में बहुत फायदेमंद औषधि माना गया है। सीने में जलन की समस्या में मुलेठी के सेवन से तुरंत लाभ मिलता है। इसमें कई आयुर्वेदिक तत्व होते हैं जो सीने की जलन को खत्म करने में मदद करते हैं। मुलेठी जड़ों को पीस कर इसका चूर्ण बनाएं और नियमित सेवन करें। ऐसा करने से आपको सीने में जलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 


तुलसी

तुलसी प्राकृतिक गुणों से भरपूर है। कई बीमारियों में तुलसी को रामबाज इलाज माना जाता है। अगर सीने में जलन से [परेशान हैं तो सुबह उठकर तुलसी के कुछ पत्तों को चबाएं। इससे आपका पेट दिन भर ठंडा रहेगा और गैस या जलन की शिकायत नहीं होगी।


नींबू 

नींबू में विटामिन सी की भरपूर मात्री होती है। सीने में जलन होने पर नींबू और काला नमक पानी में मिला कर पिएँ। इससे बाइल जूस बनाता है, जो खाने को पचाने का काम करता है। ऐसा करने से सीने में जलन नहीं होगी।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
home remedies for indigestion, how to get relief from indigestion at home, natural ways to cure indigestion, सीने में जलन के घरेलू नुस्खे, सीने में जलन को दूर करने के घरेलू उपाय, सीने में जलन को ठीक करने के घरेलू तरीके

Related Posts