व्हाइट डिस्चार्ज को ठीक कर सकते हैं दादी माँ के ये घरेलू नुस्खे

महिलाओं के शरीर में हर महीने कई बदलाव आते हैं। हर महीने माहवारी के साथ-साथ महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी आना भी आम है। व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। महिलाओं को पीरियड्स की शुरुआत में या पीरियड्स के अंतिम दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज होना बहुत आम है। वहीं प्रेगनेंट महिलाओं में भी सर्विक्स में होने वाले बदलावों के कारण व्हाइट डिस्चार्ज होता है। व्हाइट डिस्चार्ज होना सामान्य है और इससे कोई परेशानी नहीं होती है। लेकिन अगर डिस्चार्ज पीला या हरे रंग का है, बहुत ज्यादा बदबूदार है और साथ में वजाइना में खुजली की समस्या भी हो रही है तो यह बैक्टीरियल इंफेक्शन का संकेत है। आज के इस लेख में हम आपको व्हाइट डिस्चार्ज को ठीक करने के कुछ असरदार घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं -
धनिया बीज
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में धनिया के बीजों का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है। धनिया के बीज में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पेशाब के साथ यूरिनरी ट्रैक्ट के बैक्टीरिया और यीस्ट को बाहर निकालने में मदद करते हैं। अगर आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है तो रात में 2 चम्मच धनिया के बीजों को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह धनिया के बीजों को छानकर अलग कर लें और पानी पी लें। ऐसा आपको एक हफ्ते तक करने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
एप्पल साइडर विनेगर
एप्पल साइडर विनेगर यानी सेब का सिरका भी व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। एप्पल साइडर विनेगर में एंटीबैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण होते हैं, जो यीस्ट और बैक्टीरियल इंफेक्शन को ठीक करने में मदद करता है। अगर आपकी वजाइना से व्हाइट डिस्चार्ज होता है तो एक पानी की बाल्टी में लगभग आधा कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इससे नहाएं। खासकर अपने योनि के हिस्से को इस पानी से साफ करें। इसके अलावा आप 1 गिलास पानी में 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर घोलकर पिएं। इससे कुछ ही दिनों में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होगी।
मेथी के दाने
पेट और पेशाब से जुड़ी समस्याओं में मेथी के दाने बहुत फायेदमंद माना जाता है। मेथी के दानों की चाय पीने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या दूर होती है। इसके लिए एक बर्तन में पानी लें और इसमें 3 चम्मच मेथी के दाने डालकर लगभग 20 मिनट तक पकाएं। जब पानी लगभग आधा रह जाए तो इसे छानकर रख लें और थोड़ा-थोड़ा करके दिन में 2-3 बार पिएं।
आंवला और शहद
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में आंवले और शहद का इस्तेमाल भी बहुत गुणकारी माना जाता है। इसके लिए 2 चम्मच आंवले को सुखाकर बनाया गया पाउडर लें और इसमें 2 चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को दिन में 2-3 बार खाएं। इससे आपको व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में बहुत जल्दी लाभ मिलेगा। ध्यान रखें कि इस पेस्ट को खाना खाने के तुरंत बाद न खाएं। इस पेस्ट को खाना खाने के कम से कम 1 घंटे बाद खाएं।
लहसुन
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में लहसुन का सेवन बहुत लाभकारी होता है। लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। इसलिए आप अपने खाने में लहसुन का इस्तेमाल जरूर करें। सुबह खाली पेट कच्चे लहसुन की 2-3 कलियाँ खाने से व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या में जल्द लाभ होगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।