बार-बार चक्कर आने को ना करें नजरअंदाज, यह हो सकता है वर्टिगो का लक्षण, जानें वर्टिगो से बचाव के घरेलू उपाय

  • Healthy Nuskhe
  • Oct 08, 2020

बार-बार चक्कर आने को ना करें नजरअंदाज, यह हो सकता है वर्टिगो का लक्षण, जानें वर्टिगो से बचाव के घरेलू उपाय

कई बार हमें चलते-चलते या अचानक उठने पर चक्कर आने लगता है, जो कुछ देर में अपने आप ही ठीक हो जाता है। इस वजह से हम चक्कर आने की समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये वर्टिगो का लक्षण हो सकता है। वर्टिगो एक वेस्टिबुलर न्युरोनिटिक्स डिऑर्डर है जिससे देश में कई लोग जूझ रहे हैं। कान के भीतरी हिस्से, गर्दन या सिर पर चोट लगने के कारण वर्टिगो की समस्या हो सकती है। आज के समय में वर्टिगो की समस्या बहुत आम हो गई है, जिसमें सिरदर्द, चक्कर आना, उल्टी आना और जी मितलाना जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं। अक्सर हम इसे आम चक्कर समझ कर अनदेखा कर देते हैं लेकिन समय रहते वर्टिगो का इलाज ना करवाया जाए तो इससे अन्य गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं।

 

अदरक

अदरक हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना लाभकारी है यह तो आप जानते ही होंगे। वर्टिगो के लक्षण जैसे चक्कर आना, उलटी आना या मितली की समस्या में अदरक का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। वर्टिगो से बचाव के लिए आप अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें और फिर चक्कर आने पर इसका सेवन करें। इसके अलावा आप अदरक की चाय बना कर भी पी सकते हैं।  


नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है जो हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। वर्टिगो की समस्या में नींबू का इस्तेमाल बेहद लाभकारी साबित होता है। वर्टिगो में नींबू का सेवन करने से चक्कर, उल्टी या मितली जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिलती है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में नींबू का रस और चीनी मिलकर पिएँ। आप दिन में तीन से चार बार इस पानी का सेवन कर सकते हैं।    


जिन्कगो बिलोबा

जिन्कगो बिलोबा के पौधे को औषधीय गुणों का खजाना माना जाता है। वर्टिगो की समस्या में यह रामबाण इलाज है। ये मस्तिष्क में ब्लड सर्कुलेशन को सुधरता है और चक्कर से बचाव करता है। वर्टिगो की समस्या से बचाव के लिए नियमित रूप से जिन्कगो बिलोबा का सेवन करें। बाजार में जिन्कगो बिलोबा की टेबलेट, सूखी पत्तियाँ और जूस उपलब्ध होता है। आप डॉक्टर की सलाह से किसी भी रूप में इस जड़ी-बूटी का सेवन कर सकते हैं।        


आवँला

आँवला हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन ए की प्रचूर मात्रा में मौजूद होता है। नियमित रूप से आँवले का सेवन करने से शरीर की ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और वर्टिगो की समस्या में आराम मिलता है। इसके लिए आँवले को बिना बीज के पीस लें। अब इसमें दो चम्मच धनिया के बीच और पानी डालकर रात भर भिगोकर छोड़ दें। सुबह इस पानी को छान कर पी लें। नियमित रूप से इस पानी का सेवन करने से वर्टिगो की समस्या में जल्द लाभ होगा।


शहद

शहद को प्राकृतिक एनर्जी बूस्टर माना जाता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कई तरह के रोगों से बचाव करते हैं। शहद हमारे ब्लड शुगर लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है और चक्कर से बचाव करता है। शहद शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है और चक्कर आने से रोकता है। वर्टिगो से बचाव के लिए आप एक गिलास पानी में दो चम्मच शहद और एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी सकते हैं। नियमित रूप से दिन में कम से कम दो बार इस मिश्रण का सेवन करने से चक्कर की समस्या में आराम मिलता है।          


एसेंशियल ऑयल

वर्टिगो की समस्या में एसेंशियल ऑयल के इस्तेमाल से काफी आराम मिलता है। चक्कर और सिरदर्द से जल्द राहत पाने के लिए आप पेपरमिंट ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बादाम के तेल में दो-तीन बूँदें पेपरमिंट ऑयल की डालकर मिक्स कर लें। अब इसे अपने माथे और गर्दन के पीछे लगाएं।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
what is vertigo, vertigo prevention tips, home remedies to prevent vertigo, vertigo prevention tips in hindi, वर्टिगो से बचने के घरेलु उपाय, वर्टिगो से बचाव के लिए घरेलु नुस्खे

Related Posts