CLOSE

ये घरेलू नुस्खे हैं फैटी लिवर का रामबाण इलाज, ज़रूर आजमाइए

By Healthy Nuskhe | Apr 09, 2020

लिवर हमारे शरीर के आंतरिक अंगों में मुख्य अंग होता है। वैसे देखा जाए तो यह एक ग्रन्थि है जोकि शरीर की सबसे बड़ी ग्रन्थि होती है। लिवर पित्त का निर्माण करता है। ये फैट को तोड़ने में सहायता करता है। लिवर में खुदका भी फैट भी होता है,परन्तु कई बार लिवर की कोशिकाओं का फैट बढ़ जाता है, जिसे फैटी लिवर कहते हैं। फैटी लिवर की बीमारी दो तरह की होती है-

1.अल्कोहॉल फैटी लिवर
2.नॉन-अल्कोहॉल फैटी लिवर 

फैटी लिवर की बीमारी वैसे तो कई कारणों से हो सकती है। परंतु ज्यादातर देखा गया है कि खराब खान-पान और रोजमर्रा के जीवन मे अत्यधिक शराब का सेवन करना इसका मुख्य कारण है। कई बार ये बीमारी जेनेटिक भी होती है। फैटी लिवर के लक्षणों को शुरुआत से ही देखा जा सकता है। लेकिन कई बार इसके लक्षण गंभीर होने पर दिखाई देते हैं। कुछ लोगों में ये लक्षण सांकेतिक होते हैं।

आज इस लेख के द्वारा हम आपको बताएँगे फैटी लिवर को ठीक करने के कुछ घरेलू उपाय-

1.नींबू,सोंठ, कालीमिर्च और मिश्री- एक अच्छे से पका हुआ कागज़ी नींबू लें। इसे बीच से काट लें, अब इसके एक तरफ से हिस्से के 4 भाग कर लें पर इसे पूरी तरह से न काटें। अब कटे हुए हिस्से में एक तरफ पिसी हुई काली मिर्च का पाउडर,दूसरी तरफ काला नमक या सेंधा नमक लगा लें,और तीसरे भाग में सोंठ पाउडर और बचे हुए भाग में मिश्री को पीसकर लगाएं। अब इसे रात भर के लिए ढ़क कर रख दें, सुबह खाना खाने से आधा घण्टा पहले चूस लें।

2.प्याज़- प्याज कई रोगों में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। बस इतना करना है कि दिन में 2 बार प्याज खाते रहें। ऐसा करने से फैटी लिवर से छुटकारा पाने में लाभ होगा।

3.छाछ- छाछ वैसे भी पेट की बीमारियों के लिए फायदेमंद बताया जाता है। फैटी लिवर के लिए भी छाछ का इस्तेमाल कर सकते हैं। करना ये है कि छाछ में हींग का तड़का देकर इसमे काला नमक, काली मिर्च का पाउडर साथ मे भुना हुआ जीरा डालकर दोपहर में खाने के साथ लें इससे काफी लाभ मिलेगा।

4.आँवले का प्रयोग- आंवलों का रस 25 ग्राम या सूखे आंवलों का चूर्ण चार ग्राम पानी के साथ, दिन में तीन बार पीने से 20 दिन के अंदर लिवर की सारी बीमारियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा भी आँवले से कई फायदे होते हैं।

5.नींबू- नींबू किसी भी बीमारी का बहुत प्रभावी इलाज है। लिवर की ये बीमारी दूर करने के लिए 100 ग्राम पानी मे आधा निम्बू निचोड़कर और थोड़ा सा नमक डालकर दिन में तीन बार पिये इससे फैटी लिवर को दूर करने में मदद मिलेगी।
Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.