शीघ्रस्खलन की समस्या से निजात पाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

  • Healthy Nuskhe
  • Jan 13, 2021

शीघ्रस्खलन की समस्या से निजात पाने के लिए आजमाएं ये आसान घरेलू उपाय

अक्सर गलत खान-पान की आदतों और शरीर में पोषक तत्वों की कमी से यौन संबंधी समस्याएं हो जाती हैं। शीघ्रस्खलन पुरुषों में होने वाली एक यौन संबंधी समस्या है। शीघ्रपतन को शीघ्र स्खलन या अंग्रेजी में प्रीमच्योर इजैक्युलेशन (Premature Ejaculation) कहा जाता है। शीघ्रस्खलन ऐसी स्थिति होती है जब पुरुषों में संभोग से ठीक पहले या संभोग के दौरान कामोत्तेजना से पहले ही वीर्य स्खलित हो जाता है। शीघ्रस्खलन के कारण पुरुषों के लिए यौन संबंध के दौरान संतुष्टि पाना  कठिन हो जाता है। यौन संबंध के दौरान संतुष्ट ना हो पाने के कारण अक्सर पुरुषों में तनाव या चिड़चिड़ाहट पैदा हो जाती है। कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं जिनसे शीघ्रस्खलन की समस्या में फायदा हो सकता है। आज के इस लेख में हम आपको शीघ्रस्खलन की समस्या से निजात पाने के लिए घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं - 

  

हरे प्याज 

शीघ्रस्खलन की समस्या में हरे प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। हरे प्याज़ के बीज स्टेमिना और यौन क्षमता बढ़ाने में मददगार होते हैं। शीघ्रस्खलन की समस्या को निजात पाने के लिए प्याज के बीजों को पीस कर पानी में मिलाकर पिएँ। इस पानी को दिन में खाने से पहले लें। इससे शरीर में यौन शक्ति बढ़ेगी और शीघ्रस्खलन की समस्या से छुटकारा मिलेगा।  


अश्वगंधा

शीघ्रस्खलन की समस्या में अश्वगंधा रामबाण है। आयुर्वेद में अश्वगंधा का इस्तेमाल यौन समस्याओं का इलाज करने के लिए औषधि के रूप में सदियों से किया जा रहा है। यौन संबंधी समस्याओं में अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है। अश्वगंधा तनाव को कम करने में मददगार है, जो कि शीघ्रपतन का एक बड़ा कारण होता है। आयुर्वेद के अनुसार अश्वगंधा एक कामोत्तेजक औषधि है, इससे शीघ्रस्खलन की समस्या दूर होती है। यह नाइट्रिक ऑक्साइड उत्पादन को बढ़ाता है जो यौन क्षमता को बेहतर बनाता है और शीघ्रस्खलन जैसी समस्याओं से निजात दिलाता है।


शहद और अदरक

शहद और अदरक का इस्तेमाल शीघ्रस्खलन की समस्या से निजात दिलाने में मददगार साबित हो सकता है। शहद और अदरक के सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है जिससे शरीर के साथ ही साथ पेनाइल मसल्स में भी गर्माहट पैदा होती है। शहद एफ्रोडिसिएक (Aphrodisiac) होता है, जो यौन इच्छा को बढ़ाने में फायदेमंद माना जाता है। शीघ्रस्खलन की समस्या को दूर करने के लिए आप रात को सोने से पहले शहद और अदरक को मिलकार खा सकते हैं।


लहसुन

शीघ्रस्खलन की समस्या में लहसुन का सेवन फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टिरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते हैं। लहसुन भी एफ्रोडिसिएक (Aphrodisiac) होता है, जो यौन इच्छा को मजबूत बनाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। रोज़ाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली खाने से शीघ्रस्खलन की समस्या दूर होती है। 


अंडे 

अंडे का सेवन शीघ्रस्खलन की समस्या से निजात पाने के लिए फायदेमंद माना जाता है। अंडे में विटामिन बी5 और बी6 होते हैं जो यौन शक्ति को बढ़ाने में मदद करते हैं। अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है। जो स्टेमिना बढ़ाने का काम करता है। अंडे के सेवन से शरीर को ताकत मिलती है और यौनइच्छा बढ़ती है। 


भिंडी

शीघ्रस्खलन की समस्या को दूर करने में भिंडी मददगार साबित हो सकती है। रोजाना रात को सोने से पहले 1 गिलास दूध के साथ 1 चम्मच भिंडी के पाउडर का सेवन करने से यौन क्षमता बढ़ती है और शीघ्रस्खलन की समस्या दूर होती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
premature ejaculation home remedies, home remedies to stop premature ejaculation, sheeghrapatan ka gharelu upchar, शीघ्रस्खलन के घरेलू उपचार, शीघ्रस्खलन रोकने के घरेलू नुस्खे, शीघ्रस्खलन को कैसे रोकें

Related Posts