CLOSE

Bloating Remedy: आयुर्वेदिक नुस्खों से पाएं पेट दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से राहत, रामबाण से कम नहीं हैं यह उपाय

By Healthy Nuskhe | Apr 26, 2023

कई लोगों का गर्मियों में पेट ज्यादा फूलता है, ऐसा पाचन तंत्र में जलन के कारण होता है। खाने-पीने में लापरवाही करना, ब्लोटिंग, पेट में दर्द और गैस की समस्या बनाता है। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ. वारा लक्ष्मी ने हेल्थ संबंधी टिप्स और जानकारियां शेयर की हैं। ब्लोटिंग क्या है और इस समस्या से कैसे निजात पा सकते हैं। डॉ वारा लक्ष्मी ने इसके बारे में बताया है। वहीं गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी गैस, पेट में दर्द और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए हैं।

ब्लोटिंग का कारण
पेट फूलने और पेट दर्द का सबसे आम कारण अधिकतर आंतो की गैस होती है। वहीं खाना खाने के बाद अगर आपका पेट फूलता है तो आपको पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। इसके अलावा जल्दी-जल्दी खाने से भी यह समस्या हो सकती है। इसके अलावा कुछ ऐसे फूड्स होते हैं, जो इंटॉलरेंस भी हो सकते हैं।  डाइजेस्टिव फायर और सामान वात की गड़बड़ी के कारण ब्लोटिंग होती है। प्रोसेस्ड फूड्स, कच्चा और बासी खाने की वजह से गैस और ब्लोटिंग की समस्या पैदा होती है।

ब्लोटिंग की समस्या से कैसे पाएं निजात
अगर आप भी ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं तो किचन में रखी कुछ चीजें आपको इससे राहत दिला सकती हैं। आइए जानते हैं कि इन चीजों का कैसे सेवन करना चाहिए।

अजवाइन लें
हर किचन में अजवाइन पायी जाती है। खाने में चुटकी भर आजवाइन के पाउडर को जरूर डालें। बता दें कि अजवाइन वात को बैलेंस करने का काम करता है। अजवाइन में एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं। यह गुण पेट के दर्द से और ब्लोटिंग से राहत पहुंचाने का काम करती है। सुबह-सुबह खाली पेट अजवाइन के पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पेट फूलने की समस्या से निजात मिलेगी।

गर्म खाना खाएं
आपको ठंडा खाना या सलाद के सेवन से बचना चाहिए। अत्यधिक गर्मी के प्रति आंत संवेदनशील होती है। ठंडे खाद्य पदार्थों को खाने से पूरे शरीर को झटका लगता है। जिसके कारण पाचन की संवेदनशीलता बढ़ जाती है। जिसके कारण खाना नहीं पच पाता है। यही वजह है कि हमेशा गर्म और अच्छे से पके हुए खाने का सेवन करना चाहिए।

सौंफ का पानी
सौंफ के बीजों में कंपाउंड एनेथोल में एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं। यह गैस, एनेथोल सूजन और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करने में सहायक होता है। वहीं सौंफ का पानी पीने से गैस और सूजन कम करने में सहायता मिल सकती है। गैस और सूजन कब्ज और अपच का एक सामान्य लक्षण होता है।

चबाकर खाएं खाना
अगर आप भी जल्दी-जल्दी खाना खाने के आदी हैं तो भी आपको यह समस्या उत्पन्न हो सकती है। वहीं जब आप खाने को चबाकर अच्छे से खाते हैं। तब यह खाने के बड़े टुकड़ों को छोटे टुकड़ों में तोड़ने में मदद करता है। यह एसोफैगस पर तनाव को भी कम करने में सहायक होता है। साथ ही आपके भोजन को मेटाबॉलाइज करने में मदद करता है। इसलिए खाने को अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। जिससे कि यह आसानी से पच जाए।

स्ट्रेस न लें
अधिक तनाव आपके पाचन क्रिया को धीमा कर देता है। जिससे सूचन, दर्द और कब्ज की शिकायत होती है। जबकि अन्य में यह गति को बढ़ाने का कम करता है। जिसके कारण व्यक्ति को बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। इसलिए तनाव को अपने पेट तक नहीं पहुंचने दें। इसके लिए जरूरी है कि अपने मन को शांत रखें। क्योंकि तनाव का सीधा असर आपकी हेल्थ पर पड़ता है। खाना खाने से पहले लंबी-लंबी सांसे लेनी चाहिए और इसके बाद खाना खाएं। 

Copyright ©
Dwarikesh Informatics Limited. All Rights Reserved.