बारिश के मौसम में मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

जैसे-जैसे मौसम में बदलाव आते हैं और मौसम गर्म होने लगता है उसी के साथ-साथ घरों में मच्छरों की संख्या भी बढ़ने लगती है। मच्छरों के कारण कई सारी बीमारियां भी उत्पन्न होती है डेंगू मलेरिया चिकनगुनिया जैसी बीमारियां इसी मौसम में मच्छरों के कारण फैलती है। मच्छरों को रोकने के लिए वैसे तो बाजार में बहुत सारे केमिकल्स, सप्रे और रिफिल मौजूद है लेकिन ऐसे मौसम में अधिक मच्छर होने के कारण यह सब काम में नहीं आते। अगर आप भी मच्छरों के कारण परेशान है, मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आज हम कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे कि न तो सेहत पर कुछ हानि होगी और मच्छर भी खत्म हो जाएंगे।
कपूर
कपूर का प्रयोग हम पूजा में और अन्य जगह भी करते है। कपूर को जलाने से मच्छरों से भी छुटकारा मिलता है। शायद आप यह बात नहीं जानते होंगे लेकिन हम बता दें कि कपूर को कमरे में चला कर रख दे और 10 मिनट के लिए खिड़की दरवाजे सब बंद कर दे ऐसा करने से सारे मच्छर भाग जाएंगे।
लहसुन
आपने लहसुन का खाने में प्रयोग तो सुना होगा लेकिन आपने सोचा नहीं होगा कि लहसुन के प्रयोग से मच्छर से भी छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन की गंद बहुत तेज होती है और तेज गंध के कारण मच्छर दूर भागते है। मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए लहसुन के रस को अपने शरीर पर लगा सकते हैं या फिर लहसुन के रस का छिड़काव भी कर सकते है।
लैवेंडर
लेवेंडर एक बहुत ही अच्छा और खुशबूदार फूल है। इस फूल की खुशबू मच्छरों को दूर भगाने का अच्छा तरीका है क्योंकि इस फूल की खुशबू से मच्छर दूर भागते हैं तो इस घरेलू उपाय का उपयोग लैवंडर के तेल से किया जाता है। लेवेंडर के तेल को पूरे कमरे में एक रूम फ्रेशनर की तरह छिड़कना होगा, मच्छर खुद ब खुद भाग जाएंगे।
अजवाइन और सरसों का तेल
अजवाइन और सरसों के तेल का अलग-अलग तरीके से प्रयोग होता है लेकिन क्या आपने सोचा है कि नीम के पत्ते और अजवाइन का उपयोग करके आप मच्छरों से छुटकारा पा सकते है। इसलिए आपको नीम के पत्ते और अजवाइन पाउडर मिलाकर गत्ते के टुकड़ों को एकदम से भिगो कर उसके ऊपर रख दें और कमरे में किसी उचाई के स्थान पर रखें ऐसा करने से मच्छर कमरे में बिल्कुल भी नहीं आएंगे।
नीम का तेल
नीम के तेल का प्रयोग करने से भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए आपको नीम के तेल को हाथ पैरों पर लगाना होगा या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दिया कमरे में जलाएं, ऐसा करने से भी मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है।आप पुदीने के पत्तों का रस भी चढ़ा सकते हैं या फिर उसे शरीर पर भी लगा सकते हैं ऐसा करने से मच्छर दूर रहते हैं।
तुलसी का रस
शरीर पर तुलसी का तेल लगाने से मच्छर बिल्कुल नहीं काटते है। अगर घर में तुलसी का पौधा है तो उसके आसपास के स्थान पर मच्छर बहुत कम मिलते है।
डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।