Low BP Ayurvedic Remediec: लो ब्लड प्रेशर होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, फौरन दिखेगा असर

  • अनन्या मिश्रा
  • Apr 13, 2023

Low BP Ayurvedic Remediec: लो ब्लड प्रेशर होने पर अपनाएं ये घरेलू उपाय, फौरन दिखेगा असर

बेहतर स्वास्थ्य के लिए ब्लड प्रेशर का कंट्रोल में होना आवश्यक होता है। लेकिन कई कारणों से ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। बल्ड प्रेशर के लो या हाई होने पर सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि किसी भी स्वस्थ व्यक्ति का नॉर्मल ब्लड प्रेशर 120/80mm Hg होना चाहिए। जब किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर 90/60 mm Hg से नीचे चला जाता है। तब इसको लो ब्लड प्रेशर या लो बीपी व हाइपोटेंशन भी कहा जाता है।


लो ब्लड प्रेशर के लक्षण

जब किसी व्यक्ति को बल्ड प्रेशर कम हो जाता है तो उसे कई समस्याएं हो सकती हैं। लो ब्लड प्रेशर होने पर व्यक्ति को थकान, कमजोरी, बेचैनी, धुंधला दिखना, उलझन, ध्यान लगाने में परेशानी, मतली जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं।


इलाज

लो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के कई उपाय हैं। वहीं आप डॉक्टर की मदद से भी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए आयुर्वेद डॉक्टर दीक्षा भावसार द्वारा बताए गए ब्लड प्रेशर के सस्ते और असरदार उपाय बताने जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप बी लो ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो इन उपायों को आजमा सकते हैं।


हिमालयी नमक

डॉक्टर दीक्षा भावसार के मुताबिक एक गिलास सादे पानी में आधा चम्मच हिमालयन नमक मिलाकर पीना चाहिए। इससे आपको लो ब्लड प्रेशर में राहत मिलेगी। आयुर्वेद के अनुसार, हिमालयन नमक सेहत के लिए फायदेमंद होता है और इसमें तीन दोषों को संतुलित करने की क्षमता पाई जाती है।


कंट्रोल में रखता है ब्लड प्रेशर

हिमालयन सेंधा नमक पोटेशियम का अच्छा स्त्रोत माना गया है। यही कारण है कि इसकी मदद से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है। अगर आपके परिवार के किसी भी सदस्य का अचानक से ब्लड प्रेशर कम हो जाए तो आप इस नुस्खे का उपयोग कर सकते हैं। जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में आ जाएगा।


हिमालयन नमक के फायदे

हिमालयन नमक को गुलाबी नमक भी कहा जाता है। हिमालयन नमक स्वाद में नमकीन होने के साथ ही थोड़ा मीठा भी होता है। साथ ही इसकी तासीर ठंडी होती है और यह आसानी से पच जाता है। सैंधव लवण की तासीर ठंडी होने के चलते यह पित्त को भी संतुलित करने में सहायक होता है। हिमालयन नमक त्वचा रोगों के लिए भी एक बढ़िया ऑप्शन है।


छाती की जकड़न

डॉक्टर ने बताया कि हिमालयन नमक का स्वाद नमकीन होने के कारण यह वायु को संतुलित करता है। यह नमक थूक को बाहर निकालकर सीने की जकड़न को दूर करने में सहायक होता है। इसके अलावा कफ में भी राहत मिलती है।


हाइड्रेटेड

हिमालयन नमक के पानी का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह विषाक्त पदार्थों को बॉडी से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही आपकी बॉडी को हाइड्रेट करने में मदद करता है। हिमालयन नमक उन मिनरल्स की भरपाई करता है जो खो जाते हैं।


गले की खराश और खांसी का इलाज

अगर आप भी गले की खराश से परेशान हो गए हैं तो पानी में हल्दी और हिमालयी नमक मिलाकर गरारे करने से खराश में राहत मिल सकती है। इसमें पाए जाने वाले डिकंजेस्टेंट गुण आपकी बंद नाक और खांसी से राहत दिलाने में मदद करते हैं। इसके अलावा यह नाक और गले की कैविटी को भी साफ करता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख के सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन सुझावों और जानकारी को किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर न लें। किसी भी बीमारी के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Tags
Low BP Ayurvedic Treatment, Low BP, Ayurvedic Treatment, High Blood Pressure, Low Blood Pressure, Blood Pressure Control, Low Blood Pressure Symptom, health tips, health tips in hindi, हेल्थ टिप्स, हेल्थ टिप्स इन हिन्दी

Related Posts